Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। पांच सितंबर को इस सीट पर वोटिंग होगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी और भाजपा के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। लिहाजा, अखिलेश यादव भी सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने घोसी आएंगे। यही नहीं दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता यहां पर डेरा जमाए हुए हैं। नतीजे क्या होंगे इसका पता आठ सितंबर को चलेगा। ऐसे में आएइ जानते हैं घोसी विधानसभा सीट का इहितास क्या कहता है?
दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव
बता दें कि, इस सीट से सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी। वहीं, अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्यशी बनाया है। इस सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 2012 में जीत दर्ज कर चुके हैं।
जानिए 2022 के नतीजे
विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट से सपा के दारा सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बसपा के वसीम इकबाल तीसरे नंबर पर रहे थे। सपा, भाजपा और बसपा उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। दारा सिंह चौहान को कुल 108,430 मिले थे। वहीं, भाजपा उम्मीदवार विजय राजभर को 86,214 वोट से संतोष करना पड़ा था। वहीं, बसपा उम्मीदवार वसीम इकबाल को 54,248 वोट मिले थे।
- Agra News: फतेहपुर सीकरी का सुपहरा गांव बना ‘रणभूमि’, नहर की गूल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर - February 12, 2026
- बाराबंकी: जांच के बहाने पीड़िता पर ‘दिल’ हार बैठे दरोगा साहब, महिला ने CM पोर्टल पर की शिकायत - February 12, 2026
- अमेरिका न होता तो टुकड़े-टुकड़े हो जाता पाकिस्तान, आगरा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान - February 12, 2026