आगरा जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। हर बार यह अस्पताल अपनी खामियों की वहज से सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार अपने एक कर्मचारी के कारण यह अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। अस्पताल का यह कर्मचारी आशिक मिजाज है। आज पत्नी ने अपने इस पति को अपनी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अपनी प्रेमिका के साथ जिला अस्पताल में ही आशिक मिजाज कर्मचारी गुलछर्रे उड़ा रहा था।।यह देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया और पत्नी ने आशिक मिजाज पति और उसकी प्रेमिका का चप्पलों से भूत उतार दिया।
जिला अस्पताल का आशिक मिजाज कर्मचारी जिला अस्पताल में स्थित डॉट्स सेंटर में लैब टेक्नीशियन है। जानकारी के मुताबिक पत्नी को अपने पति पर पहले से ही शक था। पत्नी को आज न जाने कैसे सूचना मिल गयी कि पति अपनी प्रेमिका के साथ है। इस पर आज वो अपनी बेटी के साथ जिला अस्पताल पहुँच गयी। जैसे ही वो उसके कमरे में पहुँची तो पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने चप्पलों से दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
हंगामा होने से जिला अस्पताल के कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गए लेकिन मामला पति पत्नी और वो का था इसलिए किसी ने कुछ नही किया। जिला अस्पताल कर्मचारी की पत्नी ने पति की प्रेमिका को पकड़कर सभी के सामने पीटना शुरू कर दिया। पति की प्रेमिका गिड़गिड़ाने लगी और फिर उसके पति से न मिलने की बात कहकर छोड़ने की कहने लगी। इस बीच पत्नी पति और प्रेमिका को अंदर ले गयी और मौका पाकर आरोपी महिला फरार हो गयी लेकिन उस महिला की बेटी और दामाद को पकड़ लिया।
बताया जाता है कि आशिक मिजाज कर्मचारी की प्रेमिका अपने दामाद को दवा दिलवाने लाई थी। दवा दिलवाने के बाद अपने आशिक के पास ही चली गयी। जानकारी के मुताबिक इसी बीच पत्नी पहुँच गयी और दोनों को गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया।
इस घटना से आक्रोशित जिला अस्पताल कर्मचारी की पत्नी अपने पति की प्रेमिका की बेटी और दामाद को रकाबगंज थाने ले गयी और पूरी घटना की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक थाना प्रभारी ने महिला की पूरी बात सुनी और आरोपी महिला के फोन नंबर लेकर उसे थाने पर बुलाने की बात कही।
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026