जब बिट्टा बोले, अरे ऐसी की तैसी दिग्विजय सिंह की….मुझसे बहस करे

जब बिट्टा बोले, अरे ऐसी की तैसी दिग्विजय सिंह की….मुझसे बहस करे

POLITICS


अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष और इंडियन यूथ कांग्रेस के चीफ रह चुके मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ग्वालियर पहुंचे हैं। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटा कर 70 साल की बीमारी को उखाड़ कर फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा कि वहां पर जवानों पर गोलियां चलती थीं, पत्थरबाजी होती थी, उसकी तो दिग्विजय सिंह चर्चा नहीं करते। अच्छा हुआ कि सिंधिया पार्टी छोड़ कर चले गये, क्योंकि कांग्रेस पार्टी पर दिग्विजय सिंह जैसे लोगों ने कब्जा किया हुआ है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि गौ माता का मांस खाने में मुझे कोई हर्ज नहीं है। अरे ऐसी की तैसी दिग्विजय सिंह की….आकर मुझसे बहस करे। जिस दिन तू ऐसा भाषण देता है उस दिन कम से कम 10 लाख कांग्रेस का वोट कम हो जाता है।
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि इस देश में कांग्रेस अगर कमजोर हुई है तो उसकी वजह है दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं का बड़बोलापन। दिग्विजय सिंह के दिमाग पर हमेशा सिर्फ हिंदू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद रहता है। अगर कोई व्यक्ति भगवा कपड़े पहनता है तो क्या वह आतंकवादी हो गया। जिस कांग्रेस ने तुम्हें दो-दो बार मुख्यमंत्री बनाया, तुम्हें इज्जत दी लेकिन तुम जिस थाली में खाते हो, उसी में छेद करते हो।
इसके साथ ही बिट्टा ने दिग्विजय सिंह को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर दिग्विजय सिंह में दम है तो मुझसे बहस करने का चैलेंज स्‍वीकार करें। दिग्विजय सिंह जैसे लोगों ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया है। हम जैसे लोगों ने कांग्रेस को खून से सजाया हुआ था लेकिन ऐसे लोगों ने आकर पूरा बर्बाद कर दिया।
-एजेंसियां