Agra, Uttar Pradesh, India. सारथी फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक कार्यालय 124, सरलाबाग, दयालबाग पर हुई। बैठक में आज के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा हुई। जो राजनीतिक दल छोटे राज्यों का समर्थन करेगा, उसे सहयोग करने पर विचार किया गया। उत्तर प्रदेश को कई राज्यों में विभाजित करने की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में ताज प्रदेश निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई गई।
ट्रस्ट अभी तक अपने कार्यों का प्रचार नहीं करता था। बैठक में तय किया गया कि किए गए कार्यों का प्रचार होगा। विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनता को जागरूक किया जाएगा। शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। नम्बर माह में रामलाल आश्रम सिकंदरा में बुजुर्ग माता-पिता और गायों के एक समय की भोजन सेवा पर 7300 रुपये व्यय किए गए। मुख्य योगदान पूर्व पीसीएस अधिकारी यादराम सिंह वर्मा ने किया।
बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार वर्मा ‘सारथी’ ने की। बैठक में मौजूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादराम सिंह वर्मा, राजीव वर्मा, सतीश अग्रवाल, सचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. केशव कुमार शर्मा ने बताया कि निर्णय लिया गया कि हर माह साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी माह आचार्य यादराम सिंह ‘कविकिंकर’ की पुस्तकों को लोकार्पण और सम्मानित करने का फैसला किया गया। वे ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। अन्य कवियों का भी सम्मान किया जाएगा।
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: FIR के बाद सियासी घमासान, अखिलेश यादव बोले- फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी! - June 27, 2026
- पठानों से कहना, चौहान आ रहा है….अजय देवगन ने ‘चौहान’ के साथ किया धमाकेदार कमबैक का ऐलान - June 27, 2026
- खाटू श्याम के भजनों से भक्तिमय हुआ आगरा: ‘श्याम अरदास संकीर्तन’ में देर रात तक झूमे श्रद्धालु - June 27, 2026