फतेहाबाद। थाना डौकी के ग्राम गढ़ी परशुराम में सोमवार सुबह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र को रास्ते में रोककर दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। शिकायत करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी परशुराम निवासी तेजसिंह पुत्र हेतसिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्यूशन से लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के दबंगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
पीड़ित छात्र की मां जब शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचीं, तो उन्होंने उनसे भी अभद्रता की। बीच-बचाव के लिए आए परिजन जितेंद्र व मलोदा देवी पर दबंगों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में जितेंद्र व मलोदा के भी गंभीर चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
- औरैया में अनोखी प्रेम कहानी: 75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की 30 साल की दोस्त से हुआ प्यार, सगाई के बाद अब शादी की तैयारी - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026