Lucknow, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 50 लाख नए सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार को सभी क्षेत्रों में नई सदस्यता का कुल आंकड़ा 53,40,345 हो गया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुल सदस्यता 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के लिए 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी बूथों में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने 29 अक्टूबर को लखनऊ में शक्ति केन्द्र प्रमुखों की रैली में प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया था। पहले दिन रैली में ही भाजपा ने 17 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये थे। 40 दिन से चल रहे अभियान में कुल 53,40,345 नए सदस्य बना लिए हैं।
प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश मंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र में 1,470,041 नए सदस्य, कानपुर क्षेत्र में 1,095,203, पश्चिम क्षेत्र में 955,267, ब्रज क्षेत्र में 810,547, गोरखपुर क्षेत्र में 583,522 और काशी क्षेत्र में 425,765 नए सदस्य बने हैं।
12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलेगा जिसमें सभी 1 लाख 74 हजार बूथों पर पार्टी से नए सदस्य जोडे़ जाएगें। दोनों ही दिन पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, निगम, बोर्ड के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026