rajkumar chahar

4600 करोड़ में आगरा जिले के हर घर में गंगाजल, किरावली से इटावा तक नया एन.एच. 321, बाह में पोस्टमार्टम गृह, मिनी स्टेडियम, राजकीय इंटर कॉलेज, बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज, सड़कों का जाल, सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- चार वर्ष में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास, पढ़िए विस्तार से

POLITICS

संपूर्ण आगरा जनपद के लिए 4600 करोड़ रुपये की हर घर जल योजना

किरावली कागारौल खेरागढ़ सैंया इरादतनगर शमसाबाद फतेहाबाद बाह इटावा तक नया एन.एच 321

दक्षिण बाईपास के पुनर्निर्माण हेतु 125 करोड़ रुपये के टेंडर स्वीकृत

तीन मिनी स्टेडियम, तीन राजकीय इंटर कॉलेज और दो बालिका छात्रावास

बाह में पोस्टमार्टम गृह, अटल जी की प्रतिमा लगेगी, बटेश्वर के लिए 15 करोड़ स्वीकृत

लो.नि.वि. ने 82,686.11 लाख रुपये से 1,569.401 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनाईं

लोकसभा क्षेत्र में 99.99 फीसदी गांव पक्की सड़क से जुड़वा दिए गए हैं

फतेहपुर सीकरी के 75 गांवों में सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए सर्वे शुरू

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जलशक्ति मंत्रालय की कमेटी के सदस्य राजकुमार चाहर ने बताया कि पिछले चार वर्ष में देश के साथ फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र भी विकास की पटरी पर सरपट दौड़ रहा है। चार वर्ष में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जितने काम हुए हैं, उतने आजादी के बाद से आज तक नहीं हुए हैं। चार वर्ष में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। सबसे प्रमुख है संपूर्ण आगरा जनपद के लिए 4600 करोड़ रुपये की हर घर जल योजना। इसके तहत 2024 तक हर गांव-बस्ती के हर घर में पाइपलाइन से गंगाजल पहुंचाया जाएगा। 15 जून को टेंडर हो जाएगा। लो.नि.वि. ने 82,686.11 लाख रुपये से 1,569.401 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनाईं हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 साल पूरे होने पर सांसद राजकुमार चाहर पत्रकारों से होटल पीएल पैलेस में बातचीत कर रहे थे। श्री चाहर ने बताया कि नया एनएच 321 स्वीकृत कराया है। तीन रेलवे स्टेशन बनाए जाने हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 99.99 फीसदी गांव पक्की सड़क से जुड़वा दिए गए हुए हैं। आगरा और अलीगढ़ मंडल का पहला बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज बनवाया गया है। फतेहपुर सीकरी की लाइफ लाइन यानी एन.एच- 321 स्वीकृत है। खिलाड़ियों के लिए तीन मिनी स्टेडियम शुरू होने वाले है। दक्षिण बाईपास के पुनर्निर्माण हेतु 125 करोड़ रुपये के टेंडर टेंडर स्वीकृत हो गये हैं। तीन राजकीय इंटर कॉलेज और दो बालिका छात्रावास बनाए गए हैं। बाह में पोस्टमार्टम गृह तैयार हैं। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बटेश्वर में विकास के लिये 15 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। फतेहपुर सीकरी के 75 गांवों में सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए सर्वे शुरू हो गय् है। यह देखा जा रहा है कि इन गांवों तक नहरी पानी कैसे पहुंच सकता है।

श्री राजकुमार चाहर ने बताया कि जल जीवन मिशन “हर घर जल” के प्रथम चरण में संपूर्ण आगरा जनपद के लिए 4600 करोड़ रुपये मंजूर कराए कराए हैं। जिले के इतिहास में सबसे बड़ा काम किया है। इसके तहत हर घर में नल से जल दिया जाएगा, जो शुद्ध होगा। मतलब सबमर्सिबल और हैंडपम्प आदि की अब जरूरत नहीं रहेगी। सांसद चाहर ने सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शिखावत का आभार व्यक्त किया है। एटा गंग नहर से राइजिंग मेन के माध्यम से गंगादल उपलब्ध होगा। इसके लिए नारखी (टूंडला, फिरोजाबाद) में वाटर वर्क्स बनेगा।

श्री चाहर ने बताया कि इस बारे में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के यूपी के सचिव से बात हुई है। 15 जून, 2023 तक टेंडर हो जएगा। 2024 में मई- जून तक हर घर में गंगाजल पहुंच जाएगा। हर गांव और हर बस्ती के हर घर में गंगाजल पहुंचेगा यानी हर-हर गंगे, घर-घर गंगे। इतिहास गवाह है कि पानी की कमी के कारण अकबर को फतेहपुर सीकरी छोड़नी पड़ी थी। फतेहपुर सीकरी के लोग पिछले 500 वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे हैं। 2024 में समस्या का सदैव के लिए अंत हो जाएगा। गंगाजल आएगा तो जलजनित तमाम प्रकार की बीमारियां समाप्त होंगी। यह ऐतिहासिक सफलता है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा आगरा गिर्राज सिंह कुशवाह, विधायकगण रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, एम एल सी विजय शिवहरे, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, बृजक्षेत्र महामंत्री नगेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक संजय चौहान, संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, जिला मंत्री सहदेव शर्मा, सतेंद्र कुमार यादव, सह मीडिया प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, गौरव सोलंकी, बब्बू चौधरी आदि  उपस्थित रहे।

girraj kushwaha
बाएं से विजय शिवहरे, राजकुमार चाहर, हरजीत सिंह ग्रेवाल, मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी, रादुकमार चाहर।

प्रमुख कार्यों का विवरण

भारत अमृत योजना

इसके तहत तीन रेलवे स्टेशन फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी और अछेनरा में प्रस्तावित हैं। इन पर लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पृथ्वीनाथ फाटक पर 4 लेन का उपरगामी सेतु बनाया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इस आर०ओ०बी० को 100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

आगरा पृथ्वीनाथ फाटक से महुअर किरावली तक 17 किलोमीटर आगरा-जयपुर  मार्ग 4 लेन बनेगा। कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है। अभी इस मार्ग का लगभग 7 करोड़ की लागत से रिन्यूअल किया जाएगा।

नया एन.एच. 321

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी को लाइफ लाइन स्वीकृत हुई है। पूरे क्षेत्र को एक सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। यह जनता को बड़ी उपलब्धि है। किरावली, कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमसाबाद, फतेहाबाद होकर बाह-ऊदी मोड़ होता हुआ इटावा तक नया मार्ग NHAI द्वारा बनाया जाएगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 321 कहलाएगा। यह मार्ग 2 चरणों में बनेगा। पहले चरण में किरावली से कागारौल 15 किलोमीटर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जिस पर 150 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। किरावली से बाह तक यह सड़क सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र को जोड़ेगी।

बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज

1941.95 लाख रुपये में रोहता में बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज का निर्माण हो गया है। आगरा और अलीगढ़ मंडल में पहला कॉलेज है। नया सत्र जुलाई से शुरू हो जाएगा। जिले का यह पहला बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज है, जो बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करेगा।

मिनी स्टेडियम

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाह, फतेहाबाद और खेरागढ़ में तीन मिनी स्टेडियम स्वीकृत हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जल्दी ही निर्माण शुरू हो जाएगा

सांसद खेल स्पर्धा

दो बार हो चुकी है। 9500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

बाह में पोस्टमार्टम गृह

यहां 18 लाख रुपये की लागत से पोस्टमार्टम गृह बनवाया गया है। जून यानी इसी माह से यह चालू हो जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को दुःख की घड़ी में आगरा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न भूलें कि बाह क्षेत्र आगरा से 80 किलोमीटर दूर है।

 

शिक्षा विभाग

फतेहाबाद में 2, अछनेरा में 1 राजकीय इंटर कॉलेज और कौरई (फतेहपुर सीकरी) और पिनाहट में बालिका छात्रावास बन गए हैं। इन पर 756.76 लाख रुपये की लागत आई है।

 

प्रधानमंत्री राहत कोष

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित 200 लोगों को 1,77,57,500 रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई है।

 

एनएचएआई

एन.एच.ए.आई. 305 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरी बाईपास और 151 करोड़ रुपये की लागत से इनर रिंग रोड का निर्माण शुरू करने जा रहा है।

 

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 5,65,12,000 रुपये की लागत से 32 ग्राम पंचायत भवन बनाए गए हैं। एक भवन की लागत 17,66,000 रुपये है। ग्राम पंचायत भवन मिनी सचिवालय की तरह काम करते हैं। ग्रामीणों को बहुत से कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं है।

अंत्येष्टि स्थलः 19 ग्राम पंचायतों में 4,38,48,000 रुपये में अंत्येष्टि स्थल बनाए गए हैं।

जनसेवा केन्द्रः 1.84 करोड़ रुपये में 46 जनसेवा केन्द्र (सीएससी) का निर्माण किया गया है। इनसे ग्रामीणों को सरकार की ऑनलाइन सुविधाएं अपने गांव में मिल रही हैं। उन्हें कहीं भी भागने की जरूरत नहीं है।

 

लोक निर्माण विभाग

चार साल में 82,686.11 लाख रुपये से 1,569.401 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण किया गया है।

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

14,018.35 लाख रुपये की लागत से 397.258 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण किया गया है।

 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 283,472 निःशुल्क गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। महिलाओं को चूल्हा फूंकने के साथ धुएं से निजात मिल गयी है। इस कारण आँखें ठीक हैं।

 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

कुल चिह्नित लाभार्थी 4,04,850 हैं। नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए 2,31,326। इनमे से 18,651 ने योजना का लाभ उठाया है।

 

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

13 सीएचसी को विस्तारित किया गया है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

1,235,280,000 रुपये (1 अरब 23 करोड़ 52 लाख 80 हजार) की लागत से कुल 10294 आवास बनवाए गए हैं। प्रति आवास 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय)

10763 आवासों पर 2690750000 रुपये व्यय किए गए हैं। प्रति आवास 2.50 लाख रुपये दिए जाते हैं।

 

खाद्य विभाग

लोकसभा क्षेत्र में कुल 4,26,344 कार्ड और लाभार्थी 17,61,968 हैं। अंत्योदय कार्ड 6816 और लाभार्थी 20615 हैं। इन्हें कोरोना काल से लेकर पिछले दिनों तक फ्री राशन गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड, नमक, चीनी उपलब्ध कराई गई।

 

सिंचाई विभाग

88 करोड़ रुपये में नहर सफाई और पुलिया निर्माण किया गया है।

 

सांसद निधि

चार में से दो वर्ष ही सांसद निधि मिली है। 1017.212 लाख रुपये में सोलर लाइट, सबमर्सिबल और सड़कों का निर्माण किया गया है।

 

स्वच्छ शौचालय

कुल 35 हजार शौचालय बनवाए हैं, जिन पर 4.20 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।

 

त्वरित योजना

वर्षा ऋतु में खराब हो गई 2023 सड़कें 474.73 लाख रुपये में त्वरित योजना के अंतर्गत निर्मित कराई गईं।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

चार वर्ष में 294231 किसानों को 629.80 करोड़ रुपये दिए गए।

मुद्रा लोन योजना

107692 लाभार्थियों को 905.03 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया ताकि वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें।

 

स्टार्टअप योजना

10763 लाभार्थियों को 2432600000 रुपये का ऋण प्रदान किया गया।

 

गरीब कल्याण योजना

88195 राशनकार्ड धारकों के माध्यम से 362141 लोगों को लाभान्वित किया गया।

 

मनरेगा

विगत 4 वर्षो में कुल 432.87 करोड़ रुपये व्यय करते हुए 1,32,518 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया। 124.09 लाख मानव दिवस सृजित किये गये। इनमें 41.80 लाख महिला श्रमिक के मानव दिवस सम्मिलित है। कुल 1,30,090 परिवारों द्वारा कार्य की माँग की गयी जिसके सापेक्ष शत-प्रतिशत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

 

अमृत सरोवर

संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में कुल 142 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

 

हिंदी पत्रकारिता दिवसः ताज प्रेस क्लब, पत्रकार परिषद और डॉ. भानु प्रताप सिंह, रोचक कथानक

 

Dr. Bhanu Pratap Singh