harjeet singh grewal

पंजाब की जनता यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग रही, मैं कहता हूँ कि आप योगी जी को चाहते हो तो मोदी जी को लाना पड़ेगाः हरजीत सिंह ग्रेवाल

NATIONAL POLITICS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र क राजग सरकार को 9 साल पूरे होने पर आगरा आकर की प्रेसवार्ता

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में केन्द्र की राजग सरकार को नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि ये नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। होटल पीएल पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजकल पंजाब में बहुत कत्लोगारद है। पंजाब में कुछ भी होता है तो ग्रामीण क्षेत्र में लोग कहते हैं कि यहां तो योगी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) चाहिए। यह उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए कॉम्पलीमेंट है।  मैं कहता हूँ कि आप योगी जी को चाहते हो तो मोदी जी को लाना पड़ेगा। पंजाब में आने वाले समय में 13 में से 10- सीटे जीतेंगे।

उन्होंने कहा- आप ऐसे प्रदेश में हैं, जिसके मुख्यमंत्री योगी जी इतने सक्षम हैं कि कानून एवं व्यवस्था को कायम किए हुए हैं। जहां शांति नहीं होती, वहां पूंजीनिवेश और विकास कभी नहीं होता है। लोग वहां रहना पसंद नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश में 35 लाख करोड़ पूंजीनिवेश आया है और हमारे पंजाब से 10 हजार करोड़ का पूंजीनिवेश आया है क्योंकि लोग उत्तर प्रदेश में सुरक्षित समझते हैं। प्रदेश का विकास होना, उस पर कई प्रश्नचिह्न न होना सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

श्री ग्रेवाल ने कहा कि देश के अंदर हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत की तरफ बढ़ रही है। जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथे पायदान पर आने वाले हैं। फिर तीसरे पर भी आ जाएंगे। बाकी देशों की क्या हालत है, सब जानते हैं। रसिया से कच्चा तेल लेकर प्रोसेसिंग करके बेच रहे हैं। इससे लाखों करोड़ रुपया आ रहा  है। पहले ऐसा नहीं होता था। देशहित में सरकार कर रही है। इसी कारण हमारी आर्थिकता मजबूत होती जा रही है। मोदी के नेतृतव में देश आने वाले समय में बहुत आर्थिक मजबूत होगा। दुनिया में भारत का मान बढ़ रहा है। हमारे पंजाब के बहुत लोग विदेश में हैं, वे स्वयं को इंडिया को बताते हैं तो विदेशी मोदी का नाम लेते हैं। यह हमारे और देश के लिए गौरव की बात है।

डॉ. भानु प्रताप सिंह का सवालः भाजपा कब तक मोदी-योगी के नाम पर वोट मांगती रहेगी, अपने कामों के आधार पर वोट कब मांगेगी?

हरजीत सिंह ग्रेवालः ऐसा है, मैं भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री रहा हूँ, अरुण जेटली के साथ काम किया है। बड़े लोगों के साथ सीखने को बहुत मिलता है। हमारी पार्टी कैडर बेस कम मास बेस संगठन है। बाकी पार्टी मास बेस और पारिवारिक दल हैं। पारिवारिक दल जब सत्ता में आते हैं तो अपने परिवार का पोषण करते हैं, राज्य की प्रगति रुक जाती है क्योंकि लूट मचाते हैं। संगठन खड़ा करने से कई दल चुनाव नहीं जीत सकता है। अगर संगठन वाले दल चुनाव जीतते तो भारतीय जनसंघ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कभी सरकार नहीं बनी। जब मोदी जी आए तो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास से आम जनता को जोड़ लिया तो जीतकर आ गए। हमारे पास दुनिया की बेहतरीन लीडरशिप है तो क्यों न उनके नाम पर जीतेंगे, क्यों न उनके नाम पर संघर्ष करेंगे। भ्रष्टाचार ऊपर से आता है, नीचे से नहीं। योगी जी और मोदी जी जैसे ईमानदार व्यक्ति कोई नहीं है। प्रधानमंत्री का एक भाई 400 रुपये रोज पर पेट्रोल पम्प पर तेल डालता है। उनसे पहले प्रधानमंत्री रहे हैं, देख लो उनके परिवार वाले क्या करते हैं। हमारी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पहले हर मंत्री अंदर जाता था, सांसद जेल जाते थे। उनके (मोदी) नाम पर हमें फख्र करना ही है और देश भी फख्र करेगा। आपका प्रदेश भी फख्र करे। मैंने बताया कि पंजाब के गांव में बैठे जो लोग कभी हमें गाली देते थे, वे कहते हैं कि हमें मोदी चाहिए, हमें योगी चाहिए।

क्लिक करें

राहुल गांधी मंदबुद्धि, भगवान सद्बुद्धि दे, शादी कर लें, गुरुनानक से तुलना न करें

डॉ. भानु प्रताप सिंह का सवालः पंजाब में क्या खालिस्तान समर्थक सरकार है?

हरजीत सिंह ग्रेवालः उनकी विचारधारा देश को तोड़ने वाली है। आम आदमी पार्टी के हाथों में प्रदेश सुरक्षित नहीं है। इसका कारण है कि जो सीमांत राज्य हैं, वहां ऐसी सरकारें आने पर स्लीपर सेल बन जाते हैं जो नुकसान देते हैं। हमारी पार्टी देशभक्त है, हमारी कार्यकर्ता भी राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। मैं सबको नहीं कहता कि देश के गद्दार हैं, मगर हमारी पार्टी में बहुत अधिक लोग पार्टी के लिए कम और देश के लिए ज्यादा समर्पित हैं। इसलिए भाजपा का आना देश को सुरक्षित हाथों में सौंपना है। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री पूरे देश का और मुख्यमंत्री पूरे राज्य का होता है, उसका सम्मान करना जरूरी होता है, लोकतंत्र तभी सबल होती है। अब तो हमें मदर डेमोक्रेसी भी कहते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है यह और ये लोग (आम आदमी पार्टी) कहते हैं कि इनसे लोकतंत्र को खतरा है। जो पाकिस्तान दूसरे दिन बोलता है, ये (आम आदमी पार्टी) आज ही बोल देते हैं। इसके बाद सवाल-जवाब शुरू हो गए।

डॉ. भानु प्रताप सिंह का सवालः कालेधन पर पार्टी बात नहीं करती है और 2014 में इसी मुद्दे पर चुनाव जीतकर आए थे?

हरजीत सिंह ग्रेवालः कानून को फॉलो करना पड़ता है। यहां कोई डिक्टेटरशिप नहीं है। लोग कह रहे हैं कि नोटबंदी हो गई है लेकिन यह नोट बदली है। इसमें भी कितने लोगों का कालाधन बाहर आ रहा है। अभी तक 8 हजार करोड़ रुपये वापस आ गया है।

डॉ. भानु प्रताप सिंह का सवालः क्या 500 का नोट भी बंद होगा?

हरजीत सिंह ग्रेवालः ये मैं नहीं बंद कर रहा। खुलेगा या बंद होगा, जो भी होगा, देशहित में होगा। देश के लोग प्रधानमंत्री जी के साथ हैं। देश की सरकार के साथ हैं और होने भी चाहिए। मैं भारत तिब्बत सहयोग मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूँ इसलिए सीमा पर जाता रहता हूँ। वहां हमारे पंजाब के सैनिक अधिक होते हैं। पता है सैनिक क्या कहते हैं- अब हमें फख्र हो रहा है, हमें अच्छी सरकार मिली है। सेना का आधुनिकीकरण किया है। पहले हम सेना के लिए 80 फीसदी सामान आयात करते थे और अब सब हमारे यहां बनने लगा है। यह कितनी बड़ी बात है।

अनुज उपाध्याय का सवालः इतने दल साथ में आ गए हैं तो 2024 के चुनाव में कैसे मुकाबला हो पाएगा?

हरजीत सिंह ग्रेवालः क्या बात कर रहे हो, इन दलों के साथ आने से क्या होगा। उनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं है, लोगों के हित की बात नहीं करते, अपने हित की बात करते हैं कि हम कैसे बचें और हमारे परिवार कैसे स्थापित हों, हम देश की बात करते हैं। मोदी जी देश की बात करते हैं। जो जमानत पर बाहर हैं वे क्या देश की सेवा करेंगे। मैं नौ वर्ष की उपलब्धियां लिखकर लाया हूँ।

नितिन उपाध्याय का सवालः आप भी तो परिवार वाले हैं, परिवारवाद की बात करते हैं।

हरजीत सिंह ग्रेवालः परिवार वाला होना गलत नहीं है। यहां (उत्तर प्रदेश) क्या हुआ, समाजवादी पार्टी ने क्या किया।

नितिन उपाध्याय का सवालः खाप चौधरियों की पंचायत मुजफ्फरनगर में हो रही है। महिला पहलवानों की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है?

हरजीत सिंह ग्रेवालः उनकी दो मांग थीं। कुश्ती संघ से हटाया जाए, कार्यकाल पूरा हो गया और वे अलग हो गए। दूसरी मांग थी एफ.आई.आर. कर जेल भेजना। जेल भेजना सरकार का काम नहीं है। पुलिस जांच करती है। अगर दोष सिद्ध हो जाएगा तो जेल जाएगा। बड़े-बड़े संत गए हैं, दूसरे लोग भी गए हैं, वे भी चले जाएंगे जेल अगर ऐसा दोष होगा तो, जांच तो होने दो।

नितिन उपाध्याय का सवालः अन्य मामलों में पॉक्सो एक्ट की धारा लगती है तुरंत जेल हो जाती है, इस मामले में विशेष प्रिविलेज दिया गया?

हरजीत सिंह ग्रेवालः वे सांसद हैं और कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। जांच करके ही जेल भेजा जा सकता है। पहलवानों से हमारे खेल मंत्री ने बातचीत की थी। उन्हें जो आश्वासन दिया था, दोनों बातें पूरी की हैं।

नितिन उपाध्याय का सवालः किसान यूनियन उनके समर्थन में खड़ी हो गई है? महापंचायत में बुलाया गया है।

हरजीत सिंह ग्रेवालः किसान यूनियन से मेरा वास्ता बहुत पड़ा है। किसान आंदोलन में पार्टी की ओर से मैं ही बोलता था। उनकी बातचीत करवाता था। पहले वो वजह के लिए आंदोलन करते थे, अब वे जगह ढूंढते हैं। हर जगह अपनी टांग फँसा देते हैं, यह कोई काम है। जानबूझकर सब कर रहे हैं, यह नहीं होना चाहिए।

नौ साल बेमिसाल लिखा है, तो नौ साल में मंहगाई कितना कंट्रोल हुई है?

हरजीत सिंह ग्रेवालः पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, यहां तक कि यूके की आर्थिकता अस्त-व्यस्त है और हमारी मजबूत हो रही है। साफ है कि नौ साल का शासन गौरवमयी है। मंहगाई तो पूरी दुनिया में बढ़ी है। फिर भी 80 करोड़ लोगों को फ्री में अनाज दिया जाता है। इलाज के लिए 5 लाख रुपये दे रहे हैं। पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, जहां न डॉक्टर है न दवा है। केन्द्र का पैसा डायवर्ट कर देते हैं और यह कई प्रदेशों में हो रहा है। केन्द्र सरकार के पैसे से यूपी में करोड़ों लोगों को लाभ मिल चुका है। बहुत से अच्छी चीजें हैं जो मैं बोल सकता हूँ। यूपी में आप सब हैं ही, बहुत अच्छा हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजुकमार चाहर, जिलाध्यक्ष भाजपा आगरा गिर्राज सिंह कुशवाह, विधायकगण रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, एम एल सी विजय शिवहरे, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, बृजक्षेत्र महामंत्री नगेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक संजय चौहान, संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, जिला मंत्री सहदेव शर्मा, सतेंद्र कुमार यादव, सह मीडिया प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, गौरव सोलंकी, बब्बू चौधरी आदि  उपस्थित रहे।

4600 करोड़ में आगरा जिले के हर घर में गंगाजल, किरावली से इटावा तक नया एन.एच. 321, बाह में पोस्टमार्टम गृह, मिनी स्टेडियम, राजकीय इंटर कॉलेज, बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज, सड़कों का जाल, सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- चार वर्ष में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास, पढ़िए विस्तार से

 

Dr. Bhanu Pratap Singh