75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से एक दिन पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर पहुंच जाएंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बता दें कि मैक्रों को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।
फ्रांस ने जुलाई 2023 में पीएम नरेन्द्र मोदी का बास्तिला दिवस के अवसर पर राजकीय मेहमान जैसा भव्य स्वागत किया था, वैसा ही स्वागत भारत, राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों का करना चाहता है। राष्ट्रपति मैक्रों 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय मेहमान होंगे।
मैक्रों के साथ आएगा 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि 25 जनवरी को मैक्रों के साथ शीर्ष अधिकारियों और सीईओ समेत 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। 25 जनवरी को स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति मैक्रॉन और पीएम मोदी के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, शिक्षा, रक्षा उपकरणों का स्वदेशी निर्माण, प्रवासन और गतिशीलता और इंडो-पैसिफिक जैसे मुद्दों पर उनकी द्विपक्षीय बैठक और दिन के अंत तक घोषणाएं होने की उम्मीद है।
इमैनुएल बोने और अजीत डोभाल ने की थी मुलाकात
मैक्रों की यात्रा से पहले उनके राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले हफ्ते दिल्ली में मुलाकात की, जिसमें 25 जनवरी को जयपुर और उसके बाद 26 जनवरी को दिल्ली की उनकी यात्रा का विवरण तैयार किया गया।
वैश्विक पटल पर भारत और फ्रांस जिस तरह से एक दूसरे पर भरोसा करते हैं वैसा उदाहरण बहुत ही कम है। यह इस बात से भी समझी जा सकती है कि पिछले छह महीनें के दौरान 25 जनवरी, 2024 को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच छठी बार बैठक होगी। फ्रांस भारत का पहला रणनीतिक साझेदार देश है।
हवा महल का दौरा करेंगे दोनों नेता
जानकारी के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी आमेर का किला, हवामहल और जंतर-मंतर भी जा सकते हैं। इसके अलावा जयपुर में ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। मैक्रों की यह यात्रा इस बात को दर्शाती है कि फ्रांस को भारतीय कूटनीति में नये रूस के तौर पर देखा जा रहा है। आगामी गणतंत्र दिवस में मेहमान बनने के लिए भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रित किया था। बाइडन के मना करने के बाद अंत समय में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय से बात की गई और मैक्रा ने द्विपक्षीय रिश्तों की अहमियत को देख कर यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
शाही डिनर करेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति
सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस बार फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सम्मान में शाही डिनर कार्यक्रम जयपुर में रखा गया है लेकिन भोजन और आयोजन स्थल कार्यक्रम उसी तरह से होने की संभावना है, जिस तरह का कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान किया गया था। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हवाईअड्डे पर स्वागत के बाद पीएम मोदी के साथ फ्रांसीसी गणमान्य व्यक्ति के लिए रोड शो होने की भी संभावना है।
-एजेंसी
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026