Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक के ट्यूबवेल वाले पार्क में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन लाड़ली किशोरी जी सेवा ट्रस्ट श्रीधाम वृंदावन के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज ने हेल्थ चेकअप शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने मशीन पर खड़ेकर बॉडी स्कैन कराई। उनका वजन और फैट निर्धारित मानक से अधिक पाया गया।
न्यूट्रीशन विशेषज्ञ एवं वेलनेस कोच इंदु और महेश कुमार ने सबका चेकअप किया। उन्होंने पाया कि अधिकांश लोगों का वजन, फैट और अंदरूनी चर्बी (विसरल फैट) बढ़ा हुआ है। इस कारण लोग अनेक रोगों के शिकार हो रहे हैं। महिलाओं को अधिक समस्या है। चेकअप कराने वालों को बताया गया कि खान-पान बदलकर बहुत सारे रोगों से बचा जा सकता है। अच्छा न्यूट्रीशन मिलने से शरीर स्वयं को स्वस्थ करता है। हेमंत कुमार सिंह ने सहयोग किया।
क्षत्रियों ने ब्राह्मणों को दान में दी है भागवत कथाः संजय शास्त्री जी महाराज अंतरराष्ट्रीय कथावाचक
भागवत कथा के दौरान अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज ने कहा कि यहां मन की जांच के साथ बॉडी की जांच हो रही है। इतनी सुविधा कहीं नहीं है। सभी लोग अपना हेल्थ चेकअप कराएं ताकि स्वस्थ रहने का गुर सीख सकें।
संजय शास्त्री महाराज ने कहा कि बच्चों को दूध नहीं पिलाते, मोमोज खिलाते हैं। मैंने एक माता से बच्चे को दूध पिलाने को कहा तो वह बोली कि गुरुजी उल्टी कर देगा। वही बच्चा मोमोज खा रहा था। अजीब बात है। यह जान लें कि पहला सुख निरोगी काया है। काया सुखी होगी तो कथा ठीक से सुन पाओगे।

उन्होंने कहा कि शरीर पहली भक्ति है। मेहनत नहीं की है तो शरीर बेकार हो गया है। काया से काम करते रहे तो कभी खराब नहीं होगी। ये काया की मशीन भगवान ने दी है। भगवान ने कहा खूब काम कराना, ठीक चलेगी।
लाइफ स्टाइल और खान-पान बदलकर अच्छी सेहत के लिए संपर्क करें
9412652233, 8279625939
- ताजमहल के सामने वो आखिरी मुस्कुराहट: आगरा घूमने आए ईरानी नौसैनिकों की तस्वीरें अब बनीं दर्दनाक याद - March 6, 2026
- फिरोजाबाद पुलिस का ‘एंटी-हुड़दंग’ डोज: नशे में कर रहे थे बदतमीजी, थाने में बना दिया ‘मुर्गा’, वीडियो हुआ वायरल - March 6, 2026
- आगरा में जाम छलकाने का नया रिकॉर्ड: होली के 3 दिनों में गटक गए 38 करोड़ की शराब - March 6, 2026