Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। इन्टेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन, मथुरा (आई एम ए) के तत्वाधान में आज कुसुम वाटिका के निकट स्थित राम वाटिका पर पत्रकार श्री दिनेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
दिनेश शर्मा मृदुभाषी, सरल हृदय, शान्तप्रवृति के लोकप्रिय एवं कर्मठ पत्रकार थे
(आई एम ए) राष्ट्रीय नियंत्रण नियंत्रण कमेटी अध्यक्ष पत्रकार सुनील शर्मा ने कहा कि दिवंगत पत्रकार दिनेश शर्मा मृदुभाषी, सरल हृदय, शान्तप्रवृति के लोकप्रिय, सर्वप्रिय व्यक्ति एवं कर्मठ पत्रकार थे, उनके इस प्रकार आकस्मिक निधन पर पत्रकार जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है, कलम के धनी व साहित्य योद्धा के परिवार को ईश्वर इस दुखद घड़ी में उनको धैर्य प्रदान करें। ऐसी हम सभी कामना करते हैं एवं शासन प्रशासन से इस परिवार को झ्स घड़ी में उचित सहानुभूति व आर्थिक सहायता की मांग करते हैं, क्योंकि पत्रकार का निधन एक सामाजिक क्षति है वह लोकतंत्र के संभल को मजबूत रखना हम सब का कर्तव्य है।
उनके आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति हुई है
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकार व मीडिया बन्धुओं ने अपने विचार रखे इस अवसर पर आई एम ए के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र एम चतुर्वेदी, संपादक सबसे बेहतर हिंदी मासिक के पंडित सुनील कुमार सारस्वत, आई एम ए के जिलाध्यक्ष व पत्रकार जीवनदीप कल्याण, समाजसेवी सुनील मित्रा, पूर्व पार्षद भाजपा बृजेश प्रकाश, पत्रकार सुरेंद्र गोस्वामी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अतुल भारद्वाज, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठन मंत्री जनपद, मथुरा के हेमेंद्र गर्ग, जितेन चौधरी, संपादक समग्र लोक, पंडित पुष्पेंद्र उपाध्याय, जिला अध्यक्ष भ्रष्टाचार विरोधी संगठन, पत्रकार रईस कुरैशी, पत्रकार राकेश शर्मा, पत्रकार हेमंत शर्मा, पत्रकार उमर कुरेशी समेत गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित थे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026