आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस से विवाद के दौरान महिला के घर की छत से नीचे गिरने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि गर्भवती महिला को पुलिसकर्मियों ने छत से नीचे फेंका, जिससे वह घायल हो गई।
जांच रिपोर्ट आने पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की। निलम्बित किए गए पुलिसकर्मियों में राजकुमार गोस्वामी, निखिल, मनोज और शैलेन्द्र हैं।
गौरतलब है कि विगत 18 जुलाई की दोपहर ट्रांस यमुना क्षेत्र की आयुष विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर कब्जा दिलाने के लिए महिला बबली देवी पुलिस टीम को लेकर पहुंची थी। बबली का प्रेमलता पत्नी शिशुपाल से विवाद चल रहा है, जो उस मकान में रहती हैं। मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी मकान पर अवैध रूप से कब्जा दिलाने पहुंचे थे।
घटना के समय घर में प्रेमलता की पुत्रवधु अकेली थी। उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस पड़ोसी की छत से मकान में घुस गई। पुत्रवधु ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
शुरुआत में पुलिस ने कहा था कि महिला खुद डर के कारण छत से कूदी, लेकिन डीसीपी सिटी सोनम कुमार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके आधार पर चारों को निलंबित कर दिया गया।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026