आगरा: ताजमहल को शिव मंदिर तेजो महालय कहने वाली संस्था हिंदू महासभा एक बार फिर खबरों में है। महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ ने बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ताजमहल परिसर में शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजा करने का दावा किया।महासभा के संजय जाट ने इस दावे के साथ फोटो और वीडियो फुटेज भी जारी किए।
इन वीडियो में दावा किया गया कि शिवलिंग को पहले प्रयागराज ले जाया गया, वहां पूजा-अर्चना के बाद महासभा की मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर और महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ दो साथियों के साथ संगम का जल लेकर वापस आईं। शिवरात्रि के दिन जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ ने अपने घर पर संगम के जल को प्लास्टिक की बोतल में भरा और छोटा शिवलिंग, धूपबत्ती आदि लेकर ताजमहल में प्रवेश कर गईं।
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि मीरा राठौड़ ताजमहल में सुनसान पड़े लाल पत्थर से बने एक औसत आकार के दरवाजे के निकट बैठकर छोटे शिवलिंग को जमीन पर रखती हैं और उसके बाद प्लास्टिक की बोतल से उस पर जल चढ़ाती हैं और धूप जलाकर आरती करती हैं और उस स्थान से हट जाती हैं।
एक अन्य वीडियो में वह मुख्य गलियारे खड़ी होकर पर्यटकों से धीमी आवाज में “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” कहती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि कुछ लोगों द्वारा उर्स के नाम पर तेजोमहालय को अशुद्ध कर दिया गया था, उन्होंने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर शुद्धिकरण किया है। इन वीडियो में कैमरे के पीछे रहने वाला युवक उनसे सवाल और उन्हें गाइड कर रहा है।
गौरतलब है कि हिन्दू महासभा लंबे समय से ताजमहल को प्राचीन शिव मंदिर तेजो महालय बताते हुए आंदोलन कर रही है। महासभा ने इस बारे में जनपद न्यायालय में वाद भी दायर कर रखा है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026