रायबरेली। अपनी जनता पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने हमला कर दिया। ये घटना उस दौरान हुई जब रायबरेली के सारस चौराहे के पास कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे। तभी पीछे से आए युवक ने उन पर हमला कर भागने लगा।
इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक करणी सेना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, घटना में दो आरोपी शामिल थे और दोनों की कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की है।
बताया जा रहा है कि, पूर्व मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने क लिए जा रहे थे। रास्ते में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए फूल—माला लेकर खड़े हुए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुंचते ही कार्यकर्ता उनका स्वागत करने लगे। तभी पीछे से एक एक युवक ने उनको थप्पड़ जड़ दिया और वहां से भागने लगा।
इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के सुरक्षाकर्मी आरोपी युवक को बचाते रहे लेकिन समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
साभार सहित
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026