चीन के शंघाई में कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है और शहर के बड़े अस्पताल मरीज़ों से भर गए हैं. शंघाई ने कोरोना वायरस की नई लहर आने के बाद से अब तक संक्रमण से किसी की भी मौत की घोषणा नहीं की है.
हालांकि, शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित वृद्धों की देखभाल करने वाले अस्पताल की स्थिति बहुत ही ख़राब है और यहां बहुत से वृद्ध मरीज़ भर्ती हुए हैं, जिनमें से कई लोगों की मौत भी हो गई है.
उनका ये कहना है कि मरीज़ की मौत कोरोना से हुई है या नहीं, ये बताना मुश्किल है क्योंकि शहर में कई और संक्रमण मौजूद हैं.
अस्पताल में काम कर रही एक नर्स के अनुसार शंघाई सरकार की ओर से भेजे गए मेडिकल स्टाफ और एक्सपर्ट्स भी संक्रमित हो गए हैं. शहर में सैकड़ों लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि कई मरीज़ ऐसे भी हैं जो मास्क नहीं पहन रहे.
चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक शंघाई में 2.5 करोड़ लोगों की आबादी रहती है. शहर में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 9 दिनों से लॉकडाउन लगा रखा है.
-एजेंसियां
- उड़ते राक्षस, प्रज्वलित अग्नि और आसमान में युद्ध के दृश्य… जनकपुरी के मंच पर साकार हुई रामायण, डेढ़ घंटे तक मंत्रमुग्ध रहे दर्शक - October 11, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महासभा का आयोजन: आगरा के मादिया कटरा स्थित प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ कर समाज की सुख-समृद्धि की की गई कामना - October 11, 2026
- दशहरा उत्सव: मेहंदी की महक और रंगोली के रंगों से जगमगाया आगरा; मोर, विश्व शांति और नवरात्रि की आकृतियों ने मोहा सबका मन - October 11, 2026