नाला और जलभराव की समस्या पर शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा पंजीकृत ने दिया ज्ञापन
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शास्त्रीपुरम में Vision Solution का शुभारंभ किया है। एमएमआईजी- ए-126 में चश्मों का नया शोरूम खुला है। इसमें सभी प्रकार के ब्रांडेड चश्मे मिलेंगे। पवन कुमार ने बताया कि कंप्यूटर से आँखों की जांच भी की जाएगी। शास्त्रीपुरम के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर का जोरदार स्वागत किया गया। शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा पंजीकृत के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, सचिव डॉ. लाखन सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, किशन सिंह चाहर, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार, संगठन सचिव सुनील शर्मा, मुन्नालाल राजपूत, राजकिशोर सिंह परमार आदि ने स्वागत किया।

इसके साथ ही शास्त्रीपुरम में नाला और जलभराव की समस्या को लेकर पत्र भी दिया। सांसद ने कहा कि वे इस बारे में मंडलायुक्त के साथ बैठक कराएंगे। राजकिशोर सिंह परमार ने खेरागढ़ में बांध न बनने की समस्या रखी। सांसद ने कहा कि 15 दिन बाद वे इस समस्या के समाधान पर चर्चा करेंगे।
इस मौके पर वीरेंद्र वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, पूर्व पार्षद मंजू वार्णेय, डीएस सोलंकी एडवोकेट, अभयपाल सिंह, इंदिरा, रजत प्रताप सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026