योगी आदित्यनाथ आगरा में

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्रः किरावली की सभा में योगी और राजकुमार चाहर ने जनता को खूब लुभाया, योगी-योगी की गूंज करते रहे लोग

Election POLITICS

सांसद ने महाराज को साक्षी मानकर कहा- छोटे से किसान का बेटा पूरे जीवन तुम्हारे लिए लड़ेगा

राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए काम कर रहे

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामवीर क्रीड़ा स्थल, किरावली में विजय संकल्प जनसभा यादगार रही। सभा में विघ्न डालने की योजना फेल हो गई। इतने समर्थक आ गए कि हूटिंग की हिम्मत न जुटा सके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने जनता को खूब लुभाया। बार-बार योगी-योगी और जय श्रीराम के नारे लगते रहे। योगी ने जब कहा- “बृज भूमि का भी नम्बर आने वाला है। अयोध्या और काशी का विकास कर दिया है अब तो बारी आपकी है।” लोगों ने योगी-योगी की गूंज की। राजकुमार चाहर ने बृज भाषा में भी संवाद किया। योगी ने जब राजुकमार चाहर का नाम लिया तो श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। भीड़ देख विरोधियों के मंसूबे नाकाम हो गए। हूटिंग करने की हिम्मत न कर सके।

योगी आदित्यनाथ ने भारत माता और गिर्राज महाराज का जयकारा लगवाया। ऐतिहासिक और पौराणिक क्षेत्र फतेहपुर सीकरी को नमन करते हुए कहा- यह पूरा क्षेत्र बृज भूमि का भाग है। गिर्राज महाराज की बड़ी कृपा पूरे भूभाग पर है। दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है। आपका सौभाग्य है कि इस धरती पर रहकर जीवनयापन करके आप सभी लोग भारत माता की सेवा करने में लगे हैं। इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है कि इसी माटी के लाल आरकेएस भदौरिया वायु सेना अध्यक्ष के बाद भाजपा के साथ मिलकर कार्य करने को तत्पर हैं।

yogi adityanath
जनता का अभिवादन करके मंचासीन नेता।

आगरा में भी आपका अपना एयरपोर्ट बन रहा है। आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है। हर घर नल की योजना भी लागू हो रही है। इस लोगों ने कहा- बोल गंगा मैया की जय। रामनवमी पर भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ था। यह सुनकर लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाया।

एक तरफ कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी थी, राम जन्मभूमि के लिए हमसे कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दोनों ने यह भी कहा था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं, जैसे सृष्टि से पहले सपा-बसपा हुए थे, और कोई हुआ ही नहीं था।

मोदी जी का प्रताप है कि इनका झूठ फेल हो गया। 500 वर्षों का दर्द समाप्त करके अयोध्या में रामलाल का फिर से प्रकीटकरण हो गया है। मोदी ने शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी गए प्रधानमंत्री। सूर्यतिलक के समय पीएम भले ही अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन अयोध्या में था। 500 वर्ष के बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर अपना जन्मोत्सव मनाने का अवसर मिला।

किरावली में जनसभा
किरावली की सभा में उपस्थिति लोग।

जो भी कौम अपनी विरासत का सम्मान करती है, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा, यह भारत ने साबित कर दिया है। यह सुनकर योगी-योगी की गूंज हुई। काशी और अयोध्या में विरासत का ही सम्मान है। चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान विरासत का ही सम्मान है। फिर से योगी-योगी के नारे लोगों ने लगाए।

एक तरफ विरासत का सम्मान और दूसरी ओर विकास। एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरीडोर, मेडिकल कॉलेज, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की तो को सानी ही नहीं है।

1947 में बड़े दंभ के साथ पाकिस्तान अलग हुआ था। भारत की 140 करोड़ और पाकिस्तान की 24 करोड़ आबादी है। भारत के लोग चार वर्ष से 80 करोड़ लोग फ्री राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पाकिस्तान में 23 करोड़ जनता भूखों मर रही है। बदहाल है। जितनी पाकिस्तान की आबादी है, उससे अधिक आबादी को पीएम के नेतृत्व में गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर स्वावलंबी दिया गया है।

कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग गरीबों के हक पर डकैती डालते थे। इसीलिए रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करता था। गरीब सर्दी में ठिठुरता था। चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ को रसोई गैस का कनेक्शन मिल गया है। जो बचे-खुचे हैं, उन्हें तीसरे काल में सुविधा का लाभ देंगे। योजना का आधार सबका साथ-बसका विकास है। यह सुनकर फिर से योगी-योगी के नारे लगे।

सुरक्षा, सुविधा सबको, तुष्टिकरण किसी को नहीं, यह भाजपा का नारा है। विरासत और विकास का सुसंगम भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृतव में प्रस्तुत किया है। दुनिया आश्चर्य की निगाह से देख रही है। आज किसानों को सुविधाएं मिल रही है। पीएम कृषि सिंचाई, किसान बीमा, किसान सम्मान निधि के पीछे मोदी जी का मार्गदर्शन है।

Agra News: दलित सम्मेलन में बोले सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर, महिलाओं को हक और उचित सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार ने दिया

उन्होंने कहा कि पूरे देश में संगठन के माध्यम से कासनों की योजनाओं को ले जाने का काम आपके सांसद राजकुमार चाहर कर रहे हैं। क्योंकि वे किसान मोर्चा के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पूरे देश में किसानों के मुद्दे को लेकर काम करते हैं। आपका सांसद पूरे देश के लिए काम कर रहा है। आपको गौरव के साथ बोलने की आवश्यकता है कि सांसद फतेहपुर सीकरी के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए काम कर रहा है। अब आपका दायित्व बनता है कि जिन्होंने विकास योजनाओं के लिए तरसाया, गंगाजल के लिए तरसाया, उन्हें वोट के लिए तरसा दीजिए। जब मौका मिला ये माफिया और अपराधियों को गले का हार बना रहे थे, माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि वोट तो कमल निशान पर जाएगा, आपको पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं, फातिहा पढ़ो खूब।

मोदी जी का तीसरा कार्यकाल आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएगा। इसके लिए भाजपा को वोट चाहिए। हर नौजवान के चेहरे पर खुशहाली, बेटी को स्वावलंबी, भारत को दुनिया की ताकत बनाने के लिए भाजपा को आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए।

जनप्रतिधियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि हर व्यक्ति को राजकुमार चाहर बनना पड़ेगा। चुनाव तीसरे चरण में होना है। अभी से घर-घर जाइए। हमारा नारा राष्ट्रवाद का है जातिवाद का नहीं। जातिवाद के नाम पर बाँटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करना चाहता हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। माफिया और अपराधी का राम-नाम सत्य भी करवा रहे हैं और अयोध्या में राम का दर्शन भी करवा रहे हैं। इसलिए अभी से कमर कस लो। एक-एक वोट मोदी, कमल चुनाव चिह्न को जाएगा। राजकुमार चाहर को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।

सांसद राजकुमार चाहर ने अपनी बात गिर्राज जी महाराज की जय के साथ शुरू की। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सनातन धर्म का रक्षक बताया। लोगों को खड़ा कराकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत कराया। फिर कहा- यहां जो सैलाब दिख रहा है, ये राजकुमार चाहर के प्रति प्यार तो है ही, देश में भाजपा की सरकार बनाने आए हैं। यह सुनकर श्रेताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

राजकुमार चाहर ने कहा- जीवनभर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। अपने क्षेत्र का विकास करता हूँ। मोदी और योगी ने गंगाजल की योजना दी है, हर घर में जल पहुंचने वाला है। आने वाले समय में उद्योग लगें, यह भी होगा। किसान, गांव, गरीब के लिए लगातार काम किया है। कुछ लोगों को जब कोई मुद्दा न मिला तो ये मुद्दा बनाया कि “राजकुमार कम आयो है।” भैया ये लोकसभा का चुनाव है, महाराज जी को साक्षी मानकर कहता हूँ कि ये छोटे से किसान का बेटा पूरे जीवन तुम्हारे लिए लड़ेगा। कम आया हूँ तो आगे ज्यादा आऊँगा। जनता की सेवा करने से कोई रोक नहीं सकता है।

महाराज को साक्षी मानकर कह रहा हूँ कि ईमानदारी से काम किया है। कुछ लोग जरूर जो चाहते हैं कि उनसे कहूँगा कि मोदी और योगी के साथ लग जाओ, “कछू नांय रखो काऊ बात में।” कहंगो एक बात कि पिछली बार किरावली तहसील ने एक लाख से अधिक वोटों से जिताया था और पूरे लोकसभा ने 5 लाख से जिताया था मेरी लाज, मेहनत, सच्चाई के कारण। मैं डेढ़ बीघा जोत का किसान हूँ इसीलिए मेरा मजाक कुछ लोग उड़ाते हैं, मेरी लाज अब आपके हाथ में है। “और कछू नांय कहुंगो।” आप मेरे परिवार के लोग हैं, जीवन पर सच्चाई से काम किया है। आपकी सेवा में पूरा जीवन अर्पण करूँगा। जनता जनार्दन के आगे शीश झुकता हूँ। राम-राम करता हूँ।

योगी ने अपने भाषण से पूर्व एसपी सिंह बघेल, बेबीरानी मौर्य, गिर्राज सिंह कुशवाहा, रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा, राजेश चौधरी, पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, सांसद नवीन जैन, संतोष सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी का नाम लिया। संचालन यशपाल सिंह राणा ने किया।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh