नोएडा के सेक्टर-63 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह इंस्टा सॉल्यूशन नाम से एक कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। जहां से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी की जा रही थी। अब तक यह गिरोह 1500 से अधिक लोगों को ठग चुका है। गिरोह विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को ही निशाना बनाता था, जिससे उनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर कोई शिकायत दर्ज न हो सके।
अभियुक्तगण उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग साथ मिलकर विदेशो में बैठे लोगो को अमेजन सपोर्ट, माईक्रोसाफ्ट, टेक सपोर्ट एवं पे-डे के नाम पर ठगी करते है। इस कॉल सेन्टर को कुरूनाल रे, सौरभ, सादिक, साजिद अली द्वारा मिलकर ही संचालित किया जा रहा है। हम लोग स्काईप एप्प के माध्यम से ग्राहको का व्यक्तिगत डाटा खरीदते है, जिसका पैमेन्ट यूएसडीटी में यूएस के लोगो को करते है, जो डिजिटल करेंसी में होता है उसके बाद यूएस में जिन लोगो के कम्प्यूटरो में सीएक्स भेजा जाता है तो उनके कम्प्यूटर में खराबी आने के कारण कम्प्यूटर की स्क्रीन नीले रंग की हो जाती है और एक नम्बर स्क्रीन पर दिखाई देता है, जिस नम्बर पर पीडित कॉल करता है वह कॉल हमारे सिस्टम पर आती है, जिस पर हमारे बैठे लोग उस काल को रिसिव करते है एवं अपने आप को माईक्रोसाफ्ट का अधिकारी बताकर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए 99$(डालर) या इससे अधिक का पेमेन्ट माँगते है जब वह पेमेन्ट कर देता है तो पीडित को एक कमांड बताते है जिससे उसका कम्प्यूटर ठीक हो जाता है
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 76 लोगों में 67 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। जिनमें से अधिकतर नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 58 लैपटॉप, 45 चार्जर, 2 राउटर, 45 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन और एक एप्पल मैकबुक बरामद की गई है। गिरोह के सदस्य स्काइप एप के जरिए अमेरिकी नागरिकों का डाटा खरीदते थे और फिर इसे अपने काम में इस्तेमाल करते थे। ग्राहकों को फर्जी संदेश या वॉइस नोट्स भेजे जाते थे। जिनमें उन्हें बताया जाता कि उनका अकाउंट हैक हो गया है या उनके नाम पर कोई पार्सल तैयार है। इस डर के कारण पीड़ित भुगतान करने को मजबूर हो जाते थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026