भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए योग्यताएं घोषित, संजय भाटिया और सूर्य प्रताप शाही ने दी खास जानकारी, जानिए बृज क्षेत्र में क्या हो रहा

POLITICS

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के संगठन चुनाव पर्व 2024 की कार्यशाला त्रिवेणी ग्रीन फार्म हाउस, फतेहाबाद रोड आगरा पर आयोजित की गई है। बैठक में मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की उम्र तय करी दी गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता में है, इस कारण हर कोई जिलाध्यक्ष बनना चाहता है। ऐसे लोग खासतौर पर सक्रिय हैं, जो अन्य दलों से आए हैं और नेताओं के प्रिय बन गए हैं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने बृज क्षेत्र के बारे में जानकारी दी-

1 – ब्रज क्षेत्र में संगठनात्मक जिले 19

2 –  मंडल 334

3 – शक्ति केंद्र 4836

4 –  कुल बूथ 26581

5 – प्राथमिक सदस्य 47 लाख 676

6 –   सक्रिय सदस्य 31936

7 – गठित बूथ समितियों की संख्याः 22786

बैठक का शुभारंभ करते अतिथि।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजय भाटिया ने कहा हम सभी भाजपा परिवार के सदस्य हैं। ऐसे कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया जाए, जो सभी को साथ लेकर चल सके, जिसका सभी समाज के लोगों में संपर्क हो। संगठन के विरोध में कार्य करने वाले लोगों का चयन न करें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए जिला प्रतिनिधि बनाए जाएंगे। प्रदेश के चुनाव के लिए प्रदेश प्रतिनिधि प्रदेश बनाए जाएंगे।

मंडल चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक, मंडल अध्यक्षों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश को भेजेंगे।

जन प्रतिनिधियों की राय ली जाएगी।

17 दिसंबर को लखनऊ में बैठक के बाद 19 और 20 दिसंबर को मंडल अध्यक्षों के नाम का चयन किया जाएगा।

मंडल के चुनाव की आखिरी तारीख 21 दिसंबर।

22 दिसंबर से जिला चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

13- मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 40 वर्ष और जिला अध्यक्ष की उम्र 45 से 60 तक होनी चाहिए।

दो बार का मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल हो गया हो तो उनको दूसरी जगह पर उचित स्थान दें।

2019 में बने अध्यक्षों को दो बार का अध्यक्ष माना जाएगा।

संगठन चुनाव में महिलाओं व अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

मंडल के चुनाव अधिकारी व जिलों के चुनाव अधिकारी पैनल सुझाव के साथ लेकर आएं।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा-

हमारी बूथ समिति एवं बूथ अध्यक्ष सक्रिय रहें।

मुरादाबाद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को  65% मत प्राप्त हुए, संगठन सर्वोपरि।

उल्लेखनीय उपस्थित

बैठक में, ब्रज क्षेत्र चुनाव अधिकारी हरीश ठाकुर, अशोक कटारिया, ब्रज बहादुर उपाध्याय, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, नरेंद्र कश्यप, डॉ एनपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष काशी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन, डीपी भारती, अमित वाल्मीकि, पूनम बजाज, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी, अशोक पिप्पल, मनीष गौतम,  राहुल चतुर्वेदी, अखिलेश, चौहान,वीरेंद्र अग्रवाल, प्रशांत पौनिया, डॉ. अवधेश रावत, गोपाल अंजान, श्रीनिवास, राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार प्रमुख, राहुल सागर, संजय चौहान, विकास गुप्ता, महेश शर्मा, प्रदीप चौहान, महेश गोयल, उमाशंकर माहौर, सहदेव शर्मा, घनश्याम लोधी, अखिलेश प्रताप सिंह, गौरव आर्य, पवन शर्मा, केसी मिश्रा, नवीन गौतम, मधुलिका राघव, आशीष पाराशर, मुनेंद्र जादौन, विजय भारद्वाज, जेडी शर्मा, ब्रज के सभी जिलों के पर्यवेक्षक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव अधिकारी, जिला सह चुनाव अधिकारी, मंडलों के चुनाव अधिकारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने किया।

डॉ. भानु  प्रताप सिंह की पुस्तक पढ़ने के लिए क्लिक करें

अयोध्या 6 दिसम्बर, 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक: एक पत्रकार के रूप में बाबरी मस्जिद ढहने और राम मंदिर बनने की आँखों देखी कहानी

Dr. Bhanu Pratap Singh