आगरा: महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में देखने को मिला। एक महिला जिसके पैर और सिर में गंभीर चोट थी। पट्टियां बंधी हुई थी तो शरीर के बाकी हिस्से पर लाठी-डंडों से पीटने के चोट के निशान भी साफ दिखाई दे रहे थे।
महिला से वार्ता हुई तो उसने बताया कि चचिया ससुर के लड़के ने गलत नीयत डाली। समझाने के बावजूद नहीं समझा तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज हो जाने के बाद परिवार के दबाव के चलते समझौते के लिए तैयार हुआ लेकिन चचिया ससुर के लड़के और उनके अन्य परिवारीजनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पति और जीजा बचाने आए तो उन्हें भी बेरहमी के साथ पीटा गया।
करता है अश्लील हरकतें
मामला अछनेरा थाना क्षेत्र की मांगरोल का है। पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। पति के ताऊ-चाचा जी बगल में और आसपास रहते हैं। चचिया ससुर का लड़का उस पर गलत नीयत रखता है। कई बार तो अकेला पाकर उसने पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। छूने पर विरोध किया समझाया लेकिन युवक नहीं माना। इस पर पति को पूरी घटना बताई तो परिवार में विवाद हो गया। युवक की हरकतें बढ़ने लगी तो पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। बस वही से रंजिश की स्थिति बन गई।
ब्लैकमेल करने का करते थे प्रयास
विवाहिता ने बताया कि चचिया ससुर का लड़का तो मुझे अकेला देखकर पीछे से पकड़ लेता था। गलत हरकतें करता था और उसके साथ जो युवक होता था, उस पूरी घटना की वीडियो बनाने लगता था। वीडियो बनाकर कई बार ब्लैकमेल करने का प्रयास भी किया और अपनी बुरी मंशा को पूरा करने का प्रयास किया। मंशा पूरी ना होने पर वीडियो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी देने लगे। मानसिक रूप से परेशान होकर चचिया ससुर के बेटे की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की।
विवाहिता ने बताया कि शिकायत दर्ज होने पर भी कार्रवाई करने में जुट गई। आरोपी को पकड़ने के लिए घर भी पहुंचे लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस के बार-बार चक्कर लगाने पर परिवारी जन हाथ पर जोड़ने लगे। कहा बहू शिकायत वापस कर लो बेटा अब ऐसा नहीं करेगा। परिवारी जनों के दबाव के चलते राजीनामा करने के लिए भी तैयार हो गए। जब राजीनामा करने जा रहे थे तो फिर एक बार उन पर हमला बोल दिया गया।
हमले के दौरान सारी हदें कर दी पार
पीड़िता ने बताया कि इस बार हमले में आरोपियों ने सारी हदें पार कर दी। उसी बेरहमी के साथ पीटा गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा जिससे उसके सिर में चोट आई। पैर में फैक्चर हो गया और कमर पर लाठी-डंडों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान जमकर उसके साथ अश्लील हरकतें की।
3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
विवाहिता ने बताया कि उसे मिलाकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जब उसके साथ मारपीट की जा रही थी तो किसी ने उसके घर पर सूचना दी। पति दौड़े आए तो पति को भी बेरहमी से मारा पीटा। जीजा बचाने के लिए पहुंचे तो उनके भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे उनके हाथ में फैक्चर आया है।
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने किया ध्वस्त: अवैध निर्माण हटाने के बाद बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट - September 5, 2026
- ताजनगरी में सजेगा इलेक्ट्रिक उद्योग का भव्य मंच: 13 सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित हैवन्स गार्डन में होगा पहले विशाल विद्युत व्यापार मेले का आयोजन - September 5, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: कहा- जो पार्टी मंदिर के दान-मान को लूट चुकी है, वह आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने - September 5, 2026