पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत
आगरा (किरावली)। थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की एक विवाहिता पर उसकी ससुराल में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर जुल्मों की इंतिहा होने लगी, इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए तो देवर ने विवाहिता पर बुरी नीयत रखनी शुरू कर दी।
बताया जाता है कि रेखा पुत्री कमल सिंह(दोनों काल्पनिक नाम) का विवाह आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में बनी सिंह पुत्र मान सिंह के साथ हुआ था। विवाहिता के पिता ने हैसियत से अधिक दहेज दिया, इसके बावजूद उसको आये दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ हद दर्जे की अभद्रता और मारपीट होने लगी।
हालातों का फायदा उठाकर विवाहिता के देवर ने विवाहिता पर गंदी नजर डालनी शुरू कर दी, विगत 5 फरवरी को देवर ने मौका देखकर विवाहिता को दबोच लिया। उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, उसके चीखने चिल्लाने पर पति और सास आ गये। देवर ने पति और सास के साथ मिलकर विवाहिता को बुरी तरह मारते हुए मुंह बंद रखने की धमकी दी।
विवाहिता ने घटना की सूचना अपने पिता को दी, पिता ने तुरंत महिला हेल्पलाइन को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर डरी सहमी विवाहिता को घर से निकालकर उसके पिता की सुपुर्दगी में सौंपा।
पीड़िता ने थाना अछनेरा में पति समेत देवर विमल और सास निर्मला देवी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुरालीजन उसके दहेज का सारा सामान हड़प चुके हैं। उसकी और पिता की हत्या करने की फिराक में हैं, वहीं उक्त प्रकरण में थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026