आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र की केके नगर कालोनी में पुलिस ने शनिवार को नकली हींग बनाने की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी। मौके से भारी मात्रा में नकली हींग बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, केके नगर की इस फैक्ट्री में नकली हींग तैयार करने का खेल लंबे समय से चल रहा था। इसी बीच जानकारी ब्रांडेड कंपनी के लोगों को हुई। तो उन्होंने शहर में डेरा डाल दिया। सूचना पुख्ता होने पर कंपनी पदाधिकारियों ने जानकारी सिकंदरा थाना पुलिस को दी।
पुलिस टीम फैक्ट्री के अंदर पहुंची तो नजारा देख कर दंग रह गई। यहां काफी मात्रा में नकली हींग रखी हुई थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। वह इस कारोबार की जड़ों से जुड़ा हुआ है।
पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि हींग की सप्लाई बाजार में की जानी थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए। इस खेल में और कौन लोग शामिल हैं। उनके नाम पुलिस को बताए। पूछताछ में सामने आए नामों को पुलिस मुकदमे में शामिल करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि मौके से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिन भी लोगों के नाम प्रकरण में सामने आएंगे। उनके नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे और गिरफ्तारी की जाएगी। मौके से बरामद सामान की जांच कराई जाएगी।
पुलिस टीम ने फैक्ट्री से हींग के छोटे-बड़े पैकेट बरामद किए। ये पैकेट यहीं फैक्ट्री में तैयार होते थे और एक निजी ब्रांडेड कंपनी के नाम से शहर के बाजारों में नकली हींग की सप्लाई हो रही थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित: RGAV सामाजिक सेवा संस्था की पहल पर लोगों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान - October 5, 2026
- फ़िल्म हनुमान अंश के सॉन्ग ‘पार्वती’ ने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज के साथ भारत और वैश्विक चार्ट्स पर छाया - October 5, 2026
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026