Live Story Time
Gautambudhnagar, Uttar Pradesh, India. सोशल मीडिया पर एक वसूली की लिस्ट वायरल हो रही है जिसमें पुलिस से लेकर नेता, पत्रकार तक के नाम शामिल है। वसूली लिस्ट वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर (Noida ) जिले की जेवर कोतवाली की एक वसूली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वसूली लिस्ट में एसीपी के ड्राइवर, एसीपी ऑफिस, डायल 112, भाजपा नेता तथा पत्रकार से लेकर सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर तक के नाम भी शामिल है।
जैसे ही यह वसूली लिस्ट वायरल हुई ऐसे ही गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी को 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसी बीच नीमका पुलिस चौकी इंचार्ज लाखन सिंह को हटा दिया गया है, हालांकि पुलिस अफसर इस तबादले को रुटीन में हुआ ट्रांसफर बता रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है और वह जांच करने मौके पर भी पहुंचे थे। थाने की वसूली लिस्ट वायरल होने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
- ‘कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं’: बेंगलुरु में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को दिया सफलता का मूलमंत्र - October 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027: भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज; 124 विधायकों की रिपोर्ट पर चर्चा और नए चेहरों को लेकर उठी अटकलें - October 17, 2026
- एसआईआर पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भारत की कड़ी आपत्ति; विदेश मंत्रालय ने कहा— चुनावी प्रक्रियाओं में दखल किसी भी सूरत में मंजूर नहीं - October 17, 2026