Hathras, Uttar Pradesh, India. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते हाथरस पुलिस इन दिनों छापामार कार्रवाई में जुटी हुई है। आज बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सादाबाद पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब बनाते हुये तीन शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपमिश्रित 450 लीटर अवैध शराब व पैकिंग करने का सामान बरामद किया है।
हाथरस की थाना सादाबाद पुलिस ने आबकारी टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को मौके से अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त मेहताब सिंह, सत्यपाल और हरीचन्द्र हैं। तीनों को पुलिस ने 450 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा इनके पास से एक बोरा खाली शराब के पौवा, 3 बोरी प्लास्टिक के शराब की बोतलो के ढक्कन , 2 बण्डल क्यूआर कोड, सैलोटेप के 2 बण्डल व 1 कैंची बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तीनों अभियुक्तों ने बताया कि वे केमिकल युक्त नकली शराब बनाकर विभिन्न कंपनियों के स्टिकर व नकली क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर बनायी गई शराब को उन बोतलों मे भरकर बेच देते थे।
अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्यवाही एवं बरामदगी के संबंध में एसपी हाथरस विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सादाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026