उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भाजपा सांसद और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए उपेंद्र रावत का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये वीडियो उनके दोबारा टिकट मिलने के 24 घंटे के अंदर वायरल हुई। इसे सांसद के निजी सचिव दिनेश रावत ने सांसद की राजनीतिक छवि खराब किए जाने की साजिश का हिस्सा बताते हुए नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा लिखाया है।
निजी सचिव का कहना है कि एडिट करके वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। वहीं, ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में सियासी हचलल बढ़ गयी है। पार्टी स्तर पर इस संबंध में पड़ताल शुरू कर दी गई है। रावत के राजनीतिक भविष्य का निर्णय अब केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से ही होगा।
सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि सांसद की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। वीडियो एडिट किया गया है। हालांकि रविवार को पूरा दिन इस वीडियो को लेकर काफी चर्चाएं होती रही। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं, वायरल वीडियो की पर्दाफाश न्यूज पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-एजेंसी
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026