नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 मार्च 2026 तक कुल पांच दिन शराब की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली सरकार के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आदेश जारी करते हुए इन तिथियों को ‘ड्राई-डे’ घोषित किया है। इस दौरान दिल्ली में शराब की खुदरा दुकानों के साथ-साथ बार, क्लब और अन्य लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों में शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूरी तरह रोक रहेगी।
आबकारी विभाग के अनुसार यह फैसला आगामी त्योहारों और विशेष दिवसों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दिनों में नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लाइसेंसधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये 5 दिन रहेंगे ड्राई-डे
दिल्ली आबकारी विभाग की अधिसूचना के मुताबिक 26 जनवरी से 31 मार्च तक ये पांच दिन ड्राई-डे घोषित किए गए हैं
26 जनवरी — गणतंत्र दिवस
15 फरवरी — महाशिवरात्रि
21 मार्च — ईद-उल-फितर
26 मार्च — रामनवमी
31 मार्च — महावीर जयंती
इन सभी दिनों में दिल्ली में शराब की उपलब्धता पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026