नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट के लिए थिएटर, मल्टीप्लेक्स और टीवी के बाद लोगों की पसंद बने नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा जैसे ओटीटी एप्स बजट पर डाका डाल रहे हैं।
सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की बात करें तो नेटफ्लिक्स को टीवी पर एंजॉय करने के लिए आपको कम से कम 199 रुपये प्रति महीना का भुगतान करना होगा. इस हिसाब से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही आपका सालाना खर्च करीब-करीब 2400 रुपये आएगा. अब इसमें कुछ और पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन को जोड़ लेते हैं.
प्राइव वीडियो का सालाना सब्सिक्रिप्शन 1499 रुपये, डिज्नी+हॉटस्टार का 1499 रुपये, सोनीलिव का 999 रुपये और जी5 का 999 रुपये है. इस तरह अगर कोई व्यक्ति नेटफ्लिक्स के साथ दूसरा एक और ओटीटी सब्सक्रिप्शन रखता है, तो भी उसका खर्च साल में 4,000 रुपये हो जाएगा.
केबल ज्यादा फायदेमंद या ओटीटी
अगर सिंपल कैलकुलेशन मेथड से देखें तो एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी से ज्यादा केबल फायदेमंद दिखेगा. इसकी वजह है कि केबल टीवी या डिश टीवी पर आपको सिर्फ सीरियल या फिल्म ही नहीं, बल्कि समाचार, स्पोर्ट और रीजनल चैनल का बुके एक ही जगह मिलेगा. जबकि ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट के लिए आपको अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना होता है और आम तौर पर लोग या तो खुद 2 से ज्यादा ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेते हैं या दोस्तों के साथ शेयर करते हैं.
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026