आगरा: अगर आपको स्वान या फिर बंदर ने काटा है तो भूलकर भी जिला अस्पताल का रूख ना कीजिए। जिला अस्पताल में आपको इस संबंध में इलाज नहीं मिल पाएगा और ना ही आपको वैक्सीन लग पाएगी। क्योंकि आगरा के जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। जिसके चलते डॉग और मंकी बाइट के मरीजों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बताते चलें कि जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो गई है। शनिवार को एंटी रेबीज वैक्सीन रूम बंद सा ही रहा। मंकी और डॉग बाइट के जो भी मरीज शनिवार को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे उन्हें वापस ही लौटना पड़ा। इसके साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन रूम के दरवाजे के बाहर यार भी ना होने का पंपलेट भी चस्पा कर दिया गया। जिस पर लिखा गया एआरवी आने के बाद ही वैक्सीनेशन हो पाएगा। जिला अस्पताल में एआरवी न लगने पर काफी मरीजों ने तो प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर रूख कर लिया। क्योंकि डॉग और मंकी बाइट में पहला वैक्सीन लग जाना बहुत जरूरी होता है।
सामाजिक संस्थाओं से मांगा सहयोग
सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि एआरवी खत्म होने से पहले ही लखनऊ उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन लखनऊ से ही एआरवी नहीं मिल सकी। वैक्सीन शनिवार को डॉग और मंकी बाइट के जो मरीज आए उनको वैक्सीन नहीं लग सकी। सीएमएस ने बताया कि वैक्सीन मिलने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लगेगा। ऐसे में उन्होंने सत्यमेव जयते संस्था से एआरवी के लिए सहयोग करने की अपील की है।
500 एआरवी देगा सत्यमेव जयते
सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि समाज सेवी संस्था सत्यमेव जयते ने पहले भी जिला अस्पताल को एआरवी डोनेट की है। ऐसे में एक बार फिर उनसे एआरवी के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने 500 एआरवी बाइल देने की बात कही है जिससे लगभग 2 दिन का वैक्सीनेशन हो सकेगा।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026