Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, आगरा महानगर के कचरा प्रबंधन आयाम तथा संस्था कृषि एवं पर्यावरण शोध संस्थान, आगरा द्वारा स्वच्छोत्सव सप्ताह के पंचम दिन 6 अक्टूबर 2023 को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन पालीवाल पार्क आगरा पर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को आज के जीवन की प्रथम प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव है। पर्यावरण के असंतुलित होने से समस्त जीवधारियों के जीवन पर संकट उत्पन्न हो रहा है। अतः पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज गोयल व पार्षद ऋषभ गुप्ता रहे। मनोज गोयल ने कहा कि जब हम अपने घर से किचन का वेस्ट पॉलीथिन में भरकर बाहर फेंकते हैं तो किचन वेस्ट के साथ कभी-कभी जानवर पॉलिथीन भी खा जाते हैं जिससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है। पार्षद ऋषभ गुप्ता ने पेड़ पौधों के जीवन में महत्व पर विस्तार से बताया।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व पर्यावरणप्रेमी डॉक्टर भावना गुप्ता ने सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से मानव के शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं, जैसे फेफड़ों का कैंसर, अस्थमा आदि। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया।

मुख्य वक्ता जेसी शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हम अपनी जीवन शैली में बदलाव कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। इसके लिए निरंतर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी व पर्यावरणप्रेमी चरणजीत सिंह थापर ने सभी से अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक से बने सामानों को धीरे-धीरे काम करने का आग्रह किया। सबसे छोटी पर्यावरणप्रेमी छवि भारद्वाज व देव्यांशी भारद्वाज ने पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए व कविता सुनाई। पर्यावरण संरक्षण की शपथ अंजू गर्ग, मंजू वार्ष्णेय व बबीता पाठक ने दिलाई।
सभी अतिथियों को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा ने दिया। डॉ आनंद राय व अमित लवानिया ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कचरा प्रबंधन प्रमुख राहुल कुलश्रेष्ठ, जेपी बंसल, जगमोहन गुप्ता, प्रोफेसर बीपी त्रिपाठी, पर्यावरण प्रेमी हुक्की भाई, चंद्रशेखर शर्मा, पंकज अग्रवाल, सुधीर शर्मा, सुमन गुप्ता, आशीष भारद्वाज, पुनीत ओबेरॉय, ईशान आदि पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे।
शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन मामले में रकीबुल हसन को आजीवन कारावास
- अयोध्या की विरासत पर आधुनिक तकनीक का निखार: नागेश्वर नाथ से भरत कुंड तक, रोशनी में नहाए सिद्ध पीठ - March 27, 2026
- कन्नौज: मंत्री असीम अरुण का ‘अनुशासन’ अवतार; अधिकारियों के न पहुँचने पर कार्यक्रम छोड़ लौटे, DM को पत्र लिख दी ‘नसीहत’ - March 27, 2026
- ये लो योगी जी आपका बुलडोजर…गोरखपुर में 5 साल की बच्ची ने CM योगी को दिया खास तोहफा, खिलखिला उठे मुख्यमंत्री - March 27, 2026