Kasganj, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाही के हत्यारोपी मुख्य आरोपी के भाई को मुठभेड़ में मार गिराया। इसे पुलिस का बदला के रूप में देखा जा रहा है। मंगलवार देर शाम शराब माफिया ने कुर्की के लिए नोटिस चस्पा करने गए दरोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र कुमार सिंह को जमकर पीटा था। सिपाही को इतना पीटा का उसकी मौत हो गई। दारोगा की हालत गंभीर है। बुधवार की सुबह पुलिस ने माफिया मोती के भाई को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस पर हुए हमले का एक कनेक्शन मैनपुरी से भी जोड़ा जा रहा है। यहां मौके से एक बाइक पड़ी मिली है, जो बदमाशों की है।
सिढ़पुरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के मुताबिक, हत्यारे शराब माफिया और उसके साथियों की तलाश करने में पुलिस जुटी थी। इसी दौरान पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देख माफिया ने गोलियां चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्यवाई कर दी। इस मुठभेड़ में शराब माफिया मोती के भाई एलकार सिंह के गोली लगी। एलकार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिढ़पुरा थाने में एलकार पर तीन व मोती पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
कासगंज जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर गंगा की कटरी में स्थित गांव नगला धीमर में दारोगा अशोक कुमार सिंह निवासी नगला गबे, किशनी, मैनपुरी और सिपाही देवेंद्र कुमार निवासी नगला बिंदू, डौकी, आगरा मंगलवार शाम शराब माफिया मोतीराम की कुर्की का नोटिस चस्पा करने गए थे। हिस्ट्रीशीटर मोतीराम के विरुद्ध 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। गांव में माफिया ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और एक पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद माफिया व ग्रामीण दोनों को डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर ले गए। वहां भी दोनों की पिटाई की, वर्दी भी फाड़ दी। पटियाली के सीओ गवेंद्र पाल गौतम सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थानों की फोर्स को बुलाया गया। पुलिस को दोनों खेत में बंधक मिले। अस्पताल लाने तक सिपाही की मृत्यु हो गई, जबकि दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज की घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुनाहगारों पर रासुका के तहत कार्रवाई के भी दिए निर्देश हैं।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026