Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) के 3 वर्ष पूर्ण हो गए। इस मौके पर 1 जनवरी, 2023 को पंचरत्न पैलेस में नई कार्यकारिणी का गठन किया। संकल्प लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में लोधी समाज के बच्चों को नवोदय सैनिक स्कूल की फ्री कोचिंग तथा आगरा में गरीब किसान मजदूर के बच्चों को ठहरने के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। आगरा में लक्ष्य द्वारा समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिसकी सराहना की गई।
सर्वसम्मति से इंजीनियर किशोरी सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। किशोरी सिंह ने हाल ही में समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान कर नया इतिहास रचा है। चुनाव प्रक्रिया द्वारा महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत को चुना। लक्ष्य के संरक्षक इंजीनियर रतिराम लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सतीश चंद्र राजपूत तथा उपाध्यक्ष सुरेश चंद इंजीनियर को चुना गया। कार्यकारिणी में नवीन रूप से संगठन मंत्री तेज सिंह वर्मा, मीडिया प्रभारी एवं सांस्कृतिक मंत्री महावीर सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष आरडी सिंह नरवरिया, कोषाध्यक्ष सोबरन सिंह व प्रचार मंत्री इंजीनियर देवी सिंह रेलवे को चुना गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को सदर तहसील के बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर सिंह राजपूत तथा मनरेगा उपायुक्त राजकुमार लोधी ने शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने समाज के उत्थान हेतु चेतना जागृत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सोहनलाल लोधी, हरीबाबू, मदनलाल, डॉक्टर गोविंद सिंह, मोहन सिंह सेक्रेटरी, अरब सिंह लोधी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। संचालन करते हुए निवर्तमान महामंत्री व धीरज सिंह राजपूत ने कहा कि समाज की महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव की महाआरती में शामिल हुईं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर: प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली - September 22, 2026
- आगरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: कंधे और कोहनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श - September 22, 2026
- रामकथा किसी संप्रदाय की नहीं, बल्कि पूरे जग की कथा है: अयोध्या से लंका तक के प्रसंगों पर बोले मोरारी बापू - September 22, 2026