Live story time
Agra, Pradeh, India. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य की शनिवार को विधिवत स्थापना कर दी गई। इस अवसर पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी काव्य सरिता प्रवाहित करके सभी को आल्हादित कर दिया। सभी ने नव वर्ष की एक दूसरे को बधाइयां भी दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित गीतकार कुमार ललित को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
संस्था के कार्यालय, राजदीप एनक्लेव, दयालबाग पर आयोजित इस गोष्ठी में वरिष्ठ कवि डॉ. राजेंद्र मिलन ने अध्यक्षता की और नव वर्ष पर अपनी रचना सुनाई। मुख्य अतिथि आकाशवाणी के निदेशक नीरज जैन की रचना में वासंती सुंगध रही। निशिराज ने भी नव वर्ष पर गीत सुनाकर सभी की तालियां बटोरीं। रमा वर्मा श्याम ने गीत और लोकगीत से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कुमार ललित ने गीत के लालित्य पर अपनी रचना प्रस्तुत की। डॉ. शशि गुप्ता की कविता ने भी सभी का मन मोह लिया। आदर्श नंदन गुप्त ने श्रीराम के अवध आने पर खुशियां मनाने वाली रचना सुनाई। रंगकर्मी उमाशंकर मिश्रा ने भी अपना रंग जमाया।
इस अवसर पर कुमार ललित को संस्था की ओर से अध्यक्ष एवं संस्थापक निशिराज, संरक्षक डॉ. राजेंद्र मिलन व आदर्श नंदन गुप्त, उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने उत्तरीय ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
काव्य पाठ करने वालों में डॉ. असीम आनंद, प्रेम सिंह राजावत, दुर्ग विजय सिंह दीप, डॉ. गिरीशचंद अग्रवाल, शरद गुप्ता, विनय बंसल, आरके गुप्ता, श्याम सुंदर रोहरा, प्रियंका वर्मा आदि प्रमुख थे। संचालन वरिष्ठ कवि अशोक अश्रु ने किया। कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन ने आभार व्यक्त किया।
- भारत में 100 रुपये का आयकर जुटाने का खर्च 57 पैसे बैठता है – आयकर विभाग - February 3, 2023
- अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिलाओं का 51 आचार्यों ने किया पूजन - February 3, 2023
- अयोध्या में निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी - February 3, 2023