आगरा: सपा की नेता जूही प्रकाश पर उनके पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का आरोप है कि उसे जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर शादी कर ली। शादी के बाद से उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगी। मंगलवार को उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। सिर में कांच की बोतल मार दी। इसके बाद टूटी हुई बोतल उनकी पीठ में घोंप दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पति की तहरीर पर सपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जूही प्रकाश ने साल 2023 में सपा से मेयर का चुनाव लड़ा था
थाना सिकंदरा के रहने वाले योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी शादी जूही प्रकाश से 1 जून, 2024 को हुई थी। शादी से पहले उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई। 3 महीने पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद से दोनों सिकंदरा के भावना एस्टेट स्थित एक फ्लैट में रहने लगे।
योगेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही जूही प्रकाश उन्हें प्रताड़ित करने लगी थी। मंगलवार शाम को जब वह पेट्रोल पंप से लौटकर घर आए तो उनसे जूही झगड़ा करने लगी। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि जूही प्रकाश पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
2023 में लड़ी थी मेयर का चुनाव
जूही प्रकाश में साल 2023 में मेयर पद के लिए सपा से चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार में योगेंद्र प्रताप सिंह ने भी उसका सहयोग किया था। योगेंद्र ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए जूही ने उनसे 50 लाख रुपये मांगे थे। तब उन्होंने 35 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद वह उन पर शादी का दबाव बनाने लगी। जब शादी से इनकार किया तो जूही ने पिता व भाई के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। दवाब में आकर उन्होंने शादी कर ली।
पेट्रोल पंप अपने नाम करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
योगेंद्र प्रताप ने बताया कि उनके परिवार में भाई और बहन अधिकारी हैं। वे भी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे थे। जूही से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जूही ने भी सिविल सर्विसेस की तैयारी बताकर दोस्ती की थी। दिल्ली के बाद वे आगरा आकर पेट्रोल पंप का संचालन करने लगे। शादी के बाद से जूही उस पर पेट्रोल पंप अपने नाम कराने का दबाव बनाती थी। वह उन पर कई बार हमला कर चुकी है। कई बार शिकायत पुलिस से की है, मगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दूसरी ओर, पति के इन आरोपों के संबंध में सपा नेता जूही प्रकाश से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026