आगरा: सजावट कार्यों से जुड़ी शहर की प्रमुख फर्म पुरुषोत्तम टेंट हाउस के स्वामी अजय कुमार गोयल (अज्जू भाई) का गुरुवार की सुबह छह बजे निधन हो गया। विजय नगर कालोनी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
गजब के जीवट वाले और विनम्र व्यवहार के धनी अजय गोयल ने टेंट व्यवसाय में बड़े बड़े आयोजन कर विशिष्ट पहचान बना ली थी। जनकपुरी महोत्सव के भव्य महल और शादियों की शानदार डेकोरेशन में उन्होंने अन्य व्यवसायियों के लिए बड़ी लकीर खींच दी थी। शादी समारोहों में डेकोरेशन में हर बार कुछ नया लेकर आते थे। रामलीला महोत्सव में होने वाले जनकपुरी के जनक महल को भव्यता प्रदान करने का श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने लगभग एक दर्जन बार जनकपुरी में जनक महल बनाए।
शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद उनके कार्य के प्रति लगन और मेहनत में कमी नहीं आई थी। अपने परिचितों से मुलाकात में उनका उत्साह गजब का रहता था। वे अपने पीछे दो पुत्रों राहुल और सचिन का परिवार छोड़ गए हैं, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
उनके छोटे बेटे सचिन ने बताया कि अजय गोयल कुछ दिनों से दिल्ली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में भर्ती थे। विगत दिवस ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलाकर वे घर लेकर आए थे। गुरुवार की सुबह अचानक उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया और उन्होंने देह त्याग दी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका: सयानी घोष समेत 20 TMC सांसदों ने छोड़ा साथ, NDA को दिया समर्थन - June 10, 2026
- तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: सांसद सुष्मिता देव ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज - June 10, 2026
- हाइकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:बेगुनाहों को जेल भेजने वाले पुलिस अफसरों से होगी वसूली, अवैध हिरासत पर ₹25,000 प्रतिदिन मुआवजे का आदेश - June 10, 2026