
आगरा। शनिवार दोपहर शाहगंज थाना क्षेत्र के पथौली नहर के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चलते-चलते अचानक धू-धू कर जल उठी। तेज धूप और गर्मी के बीच इस घटना ने लोगों को चौंका दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब चेताया, तो चालक फौरन स्कूटी से कूदकर अलग हो गया। कुछ ही पलों में स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह राख हो गई।
हाइवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक थम गया। राहगीर डर के मारे किनारे हट गए और कुछ समय बाद साइड से निकलने लगे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी और इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में संभावित गड़बड़ी इस हादसे की वजह हो सकती है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026