Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ब्रह्माकुमारीज के शास्त्रीपुरम, आगरा सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखते ही बना। यहां अध्यात्म के साथ पृथ्वी बचाओ का आह्वान किया गया। सिर्फ संदेश ही नहीं दिया बल्कि पौधारोपण भी किया। ब्रह्माकुमारीज भाई-बहनों ने तिरंगा लहराया। भारत को फिर से स्वर्णिम बनाने का संकल्प दोहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
प्रातःवेला में सेंटर प्रभारी बीके मधु दीदी ने मुरली सनाई। आज की मुरली में भी भारत देश की बात कही गई। बार-बार कहा गया कि भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है। सतयुग फिर आएगा।

इसके बाद बीके शालू दीदी और भरत भाई ने गीत सुनाया–
हर करम अपना करेंगेऐ वतन तेरे लिएदिल दिया हैजां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

फिर वार्ड 74 दहतोरा से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद वीरेन्द्र राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह, बीके मधु दीदी आदि ने झंडारोपण किया। आजादी का अमृत महोत्सव गीत गुनगुनाते हुए तिरंगा लहराया। ये मेरा देश रंगीला.. पर नृत्य प्रस्तुत किया।

संयुक्त रूप से गमले में पौधे रोपे गए। मधु दीदी ने बताया कि प्रत्येक बीके भाई-बहन को 10-10 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी है। तिरंगा को सलाम किया गया। कहा गया कि देश का भला तभी होगा जब हम सब ज्ञान मार्ग पर चलेंगे। हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा।

- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026