आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
गांव के एक किसान की पांच साल की बेटी बाहर खेल रही थी। किसान किसी काम से अंदर चला गया था। इसी दौरान एक युवक बच्ची का मुंह दबाकर उठा ले गया। जब किसान बाहर आया तो उसे बच्ची नहीं दिखी। घरवालों के साथ ग्रामीण बच्ची को खोजने में लग गए।
गांव में ही मंदिर के पीछे झाड़ियों में बने गड्ढों में से जब किसी के रोने की आवाज सुनाई दी तो मंदिर का पुजारी वहां पहुंचा। उसने देखा कि एक युवक बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा है। पुजारी को देख युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुजारी ने शोर मचाया तो युवक भागने लगा। इसी बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों कि मदद से पुजारियों ने युवक को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।
- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार और अहंकार के लगाए आरोप - September 29, 2026
- यूपी में पेयजल योजनाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए चलेगा विशेष अभियान: 1 अक्टूबर से शुरू होगा काम, जल सारथी ऐप पर दर्ज होंगी शिकायतें - September 29, 2026
- सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, कहा- ‘नौजवानों के हक पर डकैती डालने वाले गिरगिट की तरह बदल रहे हैं रंग’ - September 29, 2026