हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू के टीटीआर होटल में रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण 11 लोग फंस गए हैं। पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 1:45 की है। जब पर्यटक केबल कार से होटल मोक्षा से परवाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्रॉली बीच में ही फंस गई।
इससे ट्रॉली में बैठे 11 लोगों की सांसें हवा में अटक गईं। बताया जा रहा है महिला सहित चार लोगों को निकाल लिया गया है जबकि अन्य को निकालने के लिए टीम प्रयास कर रही है। वहीं एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कसौली एयरफोर्स से बात की जा रही है। जल्द ही लोगों को निकाल लिया जाएगा।
सीएम जयराम मौके के लिए रवाना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलन के परवाणू टिंबर ट्रेल में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। प्रशासन मौके पर है। एनडीआरएफ व प्रशासन की मदद से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
-एजेंसियां
- दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी - October 15, 2026
- हमीरपुर का ऐतिहासिक चौरादेवी मंदिर: यमुना-बेतवा के मध्य स्थित है आस्था का केंद्र, ब्रिटिशकाल से जुड़ी है मंदिर की अनूठी कहानी - October 15, 2026
- सीएम योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर बड़ा हमला: बोले— 2017 से पहले उपेक्षा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी थीं माताएं और बेटियां - October 15, 2026