हरियाणा के INLD के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। दिलबाग सिंह के ठिकानों से अभी तक 5 करोड़ रुपये के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। नोट बरामदगी का यह आंकड़ा रात के 12 बजे तक का है। अभी नोटों के गिनने का सिलसिला जारी है।
ईडी को जारी कार्रवाई में अब तक कई विदेशी हथियार और 300 से ज्यादा जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ईडी ने दिलबाग सिंह पर यह कार्रवाई अवैध खनन मामले में की है। ईडी की इस कार्रवाई से हरियाणा के अवैध खनन कारोबारियों के बीच खलबली सी मच गई है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह से जारी है।
हरियाणा के कई जिलों में ईडी ने मारे छापे
ईडी की यह कार्रवाई हरियाणा के कई जिलों में जारी है। ईडी के कर्मचारी दिलबाग सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रहे हैं। ईडी ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की। दिलबाग सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया और उसके बाद अब ईडी अपना काम कर रही है।
खनन के अवैध मामले में हो रही छापेमारी
दिलबाग सिंह यमुनानगर के पूर्व विधायक और आईएनएलडी के नेता हैं। ईडी की टीम ने उनके घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इतना ही नहीं दिलबाग सिंह के संपर्क वाले अन्य खनन कारोबारियों से भी पूछताछ जारी है। ईडी ने दिलबाग सिंह के देश और विदेशों में कई चल और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।
-एजेंसी
- सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत - October 4, 2026
- आगरा की जरदोजी कला से अभिभूत हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी: बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारीगरों से की मुलाकात - October 4, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास प्रदर्शन मामला: अदालत से राहत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता, समर्थकों के जुलूस के दौरान पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक - October 4, 2026