Etah, Uttar Pradesh, India. ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। फसल को काफी नुकसान हो रहा है। बिजली की मांग को लेकर किसान सड़क पर उतर आए। ग्राम गुमानपुर, मिर्जापुर सई, नगला भजुआ, रायगढ़, वृन्दावन, कुरीना, दौलतपुर, निधौली खुर्द आदि गांवों के आक्रोशित किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकेश लोधी के साथ मिलकर एटा से पांच किलोमीटर दूर शिकोहाबाद हाईवे पर जाम लगाया। यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजा की।

किसानों के साथ सौतेला व्यवहार
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के साथ में सौतेला व्यवहार कर रही है। यहां फसलों का उचित मूल्य, बिजली और पानी नहीं दिया जा रहा है। आज जिले के अंदर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसान हताश व निराश होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की हितैषी मानी जाती है। किसानों के साथ सरकार द्वारा हो रही अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए हम धरना-प्रदर्शन करके किसानों की आवाज उठाते रहेंगे।

आठ घंटे मिलेगी बिजली
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी अबुल कलाम (एसडीएम) व बिजली विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की पीड़ा को सुना। आश्वासन दिया कि कल से ग्रामीण क्षेत्रों में 24 में से 8 घंटे बिजली दी जाएगी, जिससे किसानों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सकेगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रतिहार, संदीप राजपूत, शैलेंद्र गुमानपुर, किशोरीलाल पूर्व प्रधान, सत्य देव, पूर्व प्रधान भरतोली, रिंकू, लवकुश, कमल सिंह, भारत सिंह, नेकसे लाल, विश्राम सिंह, दुरबीन सिंह पुत्र धनपाल सिंह, राधेश्याम पुत्र श्रीराम चन्द्र, बिजेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल सिंह, शैलेन्द्र पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम गुमानपुर, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद थे।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026