आगरा: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (2025-26) के तहत आगरा में ‘श्रीअन्न’ (मिलेट्स) के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए कृषि विभाग ने एक भव्य रोड-शो का आयोजन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के 100 से अधिक कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज के पोषण संबंधी फायदों को जन-जन तक पहुँचाना था।
हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संयुक्त कृषि निदेशक (आगरा मंडल) श्री संतोष कुमार सविता और उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रोड-शो के दौरान श्रव्य-दृश्य (Audio-Visual) माध्यमों का प्रयोग किया गया, जिससे आम जनता को न्यूट्रीसीरियल्स (Nutri-cereals) के उपभोग और स्वास्थ्य लाभों के प्रति रोचक ढंग से जागरूक किया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी जागरूकता रैली
यह रोड-शो कृषि भवन परिसर, पंचकुईया चौराहा से शुरू होकर जयपुर हाउस और शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ वापस कृषि भवन पहुँचा। रैली में शामिल कृषि विशेषज्ञों और कार्मिकों ने ‘श्रीअन्न’ को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया।
इन अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
सफल आयोजन के बाद उप कृषि निदेशक ने सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के सहायक निदेशक विकास सेठ, विषय वस्तु विशेषज्ञ अनिरुद्ध माधव, योजना प्रभारी वैभव कुमार और तकनीकी सहायक सचिदानंद दुबे का विशेष योगदान रहा।
- यूपी में राम नवमी पर बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार कर सकती है 2 दिन की छुट्टी का एलान - March 25, 2026
- आपके बच्चे में मंगोल जाति के लक्षण तो नहीं, टीयर्स आगरा की निदेशक डॉक्टर रीता अग्रवाल ने डाउन सिंड्रोम से किया सावधान - March 25, 2026
- आगरा डीएम का एक्शन: गोशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - March 25, 2026