आगरा। जनपद के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां उटंगन नदी में 11 लोगों के डूबने की खबर है। दो लोगों के शव मिल चुके हैं। एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। गोताखोर अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं।
थाना न्यू आगरा के नगला तल्फी में भी दो लोगों के यमुना में डूबने की खबर है। उनकी भी तलाश की जा रही है।
खेरागढ़ के गांव कुसियापुर के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बृहस्पतिवार को उटंगन नदी पहुंचे थे। यहां प्रतिमा विसर्जन के दाैरान ग्यारह लोग नदी में डूब गए।
माैके पर माैजूद लोगों ने नदी में डूबते तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। डूबे लोगों की तलाश में गोताखोर लगा दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मीडिया को बताया कि दोपहर में सात से आठ लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम माैके पर पहुंच गई।
उटंगन नदी में डूबने से ओमपाल पुत्र रमेश चंद (25) और गगन पुत्र माधव सिंह (24) की माैत हो चुकी है। सचिन पुत्र विष्णु (20) को नदी में से गोताखोरों ने जीवित बाहर निकाला, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसके अलावा हरेश पुत्र माधव सिंह (20), अभिषेक पुत्र कुमार पाल (16), भगवती पुत्र मुरारी लाल (22), ओके पुत्र किशन सिंह (16), सचिन पुत्र रामवीर (16), सचिन पुत्र अतरा (17), गजेंद्र पुत्र रेवती (20), दीपक पुत्र सुक्कन (15) के बारे में अब तक कुछ पता नहीं लग सका है।
- सुरेन्द्र सिंह चाहर बने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती के आगरा जिलाध्यक्ष, जानिए क्यों - November 2, 2025
- 60 वर्ष के हुए शाहरुख खान का अभिनय सफर आगरा से शुरू हुआ था, पढ़िए अनसुनी दास्तान - November 2, 2025
- ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के नारे अब हिंसा भड़काने का लाइसेंस बन चुके हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य - November 2, 2025