International Yoga Day: आज बुधवार यो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में कार्यक्रम में योग किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर में चार दिवसीय दौरे पर है.
आज लोगों के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं।
कोई शारीरिक बीमारियों से परेशान है, कोई तनाव से परेशान है, कोई आधि और व्याधि दोनों से प्रभावित है।
इन सभी से संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने में ‘योग’ की बहुत बड़ी भूमिका है। pic.twitter.com/5zmMdW1823
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2023
पढ़ें :- Shocking News : नहर में युवती की मिली लाश हुई अचानक जिंदा, मच गया हड़कंप
इस दौरान योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजनाथ स्मृति भवन में योग किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस पर पीएम मोदी के संदेश को भी देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने योग करते हुए कुछ तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि
“योग’ भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है। योगासन न केवल हमें स्थिरता प्रदान करते हैं, बल्कि हमें शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं।”
‘योग’ भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है।
योगासन न केवल हमें स्थिरता प्रदान करते हैं, बल्कि हमें शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं। pic.twitter.com/Axtz0ZGTlZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2023
भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सभी के सामने है, दुनिया के सामने है।
हमें यह अवसर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कारण प्राप्त हुआ है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को नई प्रेरणा दी है कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल… pic.twitter.com/mvJl8ZXzFi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2023
“आज लोगों के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं। कोई शारीरिक बीमारियों से परेशान है, कोई तनाव से परेशान है, कोई आधि और व्याधि दोनों से प्रभावित है। इन सभी से संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने में ‘योग’ की बहुत बड़ी भूमिका है।
भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सभी के सामने है, दुनिया के सामने है। हमें यह अवसर प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) के कारण प्राप्त हुआ है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को नई प्रेरणा दी है कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल ‘योग’ से प्राप्त कर सकते हैं।”
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026