पाकिस्तान हो या चीन या फिर साजिश में शामिल हो रहा मालदीव। अब समंदर में कोई भी साजिश नहीं चलेगी। चीनी जासूसी जहाज भले ही मालदीव से पाकिस्तान तक चक्कर लगा ले लेकिन भारतीय मिसाइल सिस्टम की ताकत की थाह लेना चीनियों के औकात के बाहर की बात है। भारतीय नौसेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने दुश्मन देशों की नींद उड़ाने के लिए भारत ने एक और कदम बढ़ा दिया है। ओडिशा के बालासोर तट से ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ़ टॉरपीडो’ (SMART) का सफल परीक्षण किया बुधवार को किया गया।
दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए काल है SMART
डीआरडीओ ने बताया कि इस SMART मिसाइल सिस्टम के आने से भारती समुद्री सीमाएं सुरक्षित हो जाएंगी। यह सिस्टम सुपरसोनिक गति से दुश्मन पनडुब्बी का पता लगाकर उसे नष्ट कर सकती है। इस मिसाइल में लगा टॉरपीडो पानी के अंदर जाकर दुश्मन की पनडुब्बी को बर्बाद कर देता है।
दुश्मन देशों में खौफ पैदा कर देगा SMART
नौसेना विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। हिंद महासागर में अब भारत की ताकत और बढ़ जाएगी। सफल परीक्षण भारत की रक्षा तैयारियों और तकनीकी क्षमताओं प्रमाण है। SMART सिस्टम से भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत तो होगी ही इसके साथ ही दुश्मन देशों के दिलों में खौफ भी पैदा होगा।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026