चीन में आज 1 मई को एक हादसा हो गया। दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर गुआंगडोंग प्रांत के मीझोउ में हाईवे का एक हिस्सा अचानक से धंस गया। जानकारी के अनुसार रोड का लगभग करीब 17.9 मीटर यानी कि लगभग 184.3 वर्ग मीटर हिस्सा धंस गया। इस हादसे की वजह से 20 कारें भी फंस गईं। हादसे के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है।
24 लोगों की मौत, 30 घायल
इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है जिसकी पुष्टि हो गई है। वहीं 30 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस हादसे के बाद कुछ लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। रेस्क्यू टीम ने ही कार में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला।
मामले की जांच शुरू
मामले की जांच शुरू हो गई है। हाईवे रोड का हिस्सा किस वजह से ढहा, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
-एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026