Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित रेनबो हॉस्पिटल (सिकंदरा) में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों के तीसरे राउंड का टीकाकरण हुआ। सुबह 9 बजे सबसे पहले रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा ने वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर उन्होंने अपने बचपन के अनुभव ताजा किए। कहा ऐसा लगा मैं फिर बच्चा हो गया हूँ। इतना अंतर है कि तब माता-पिता टीका लगवाते थे और अपने बच्चों डॉ. जयदीप, डॉ. नरेंद्र, डॉ. नीहारिका और डॉ. केशव के साथ आया हूँ।

इसके बाद अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने वैक्सीन लगवाई। फिर सिलसिलेवार शाम 6 बजे तक 230 लोगों ने पूरे उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। अंत में महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने वैक्सीन लगवाने के साथ ही शहर वासियों से वैक्सीन जरूर लगवाने का आग्रह किया ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा सके।

अधिकांश कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। अब जब ये आ गई है तो अपने क्रम के अनुसार टीके लगवा रहे हैं। यह हमें सुरक्षा देगा। वहीं दोपहर के समय एसीएमओ डॉ. अतुल भारती ने रेनबो हॉस्पिटल के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि केंद्र पर आने वालों को वेरिफिकेशन के बाद वैक्सीन स्टेशन के अंदर भेजा जा रहा है और वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घण्टे निगरानी में रखा जा रहा है। टीम वन में केशवेन्द्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, कुलदीप, एजरा पॉल, कन्हैया कुमार और टीम टू में राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नवनीत उपाध्याय, अजय पाल, अनुष्का का सहयोग सराहनीय रहा।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026