– दिल्ली, मुंबई से आए विशेषज्ञों ने भी दिया परामर्श, जांचों पर 25 प्रतिशत छूट, दवाएं दी गईं निशुल्क
– मोबाइल स्कैनर से सर्वाइकल कैंसर की जांचें, दो महिलाओं में मिला प्रारंभिक अवस्था का कैंसर
Agra, Uttar Pradesh, India. मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी और स्मृति संस्था द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर आज एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम पर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक चले शिविर का लाभ 170 महिलाओं ने उठाया। इसके अलावा बड़ी संख्या में बच्चों और पुरुषों को भी परामर्श दिया गया। शिविर में इस बार सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता और बचाव पर आगरा के साथ ही दिल्ली से आए डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण जानकारी और परामर्श दिया। मोबाइल स्कैनर से सर्वाइकल कैंसर की जांचें की गईं, दो महिलाओं में प्रारम्भिक अवस्था का कैंसर पाया गया। वहीं चार महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की सम्भावना पर आगे की जांचें कराई गई हैं।

संस्थान की निदेशक डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि पहले लॉकडाउन और फिर कोरोना की वजह से बहुत सारी महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते रोग भी बढ़ गए हैं। ऐसी ही महिलाओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पिछली दो बार से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि इस बार शिविर में महिलाओं के सभी रोगों के लिए डॉ. निहारिका, डॉ. शैमी बंसल और डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. अनीता के अलावा फिजीशियन डॉ. आशीष मिततल, यूरोलोजी सर्जन डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष वर्धन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद कई महिलाओं को स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं, इसके लिए विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई कीं बॉलीवुड फेम कॉस्मेटोलॉजिस्ट नीलम गुलाटी को बुलाया गया था।
रोटरी क्लब जनवरी माह को कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाता है। इसलिए इस बार शिविर में महिलाओं की ब्रेस्ट और सवाईवकल कैंसर स्क्रीनिंग, परामर्श और अवेयरनैस के लिए एम्स के डिपार्टमेंट आॅफ सर्जिकल ओंकोलाॅजी से डॉ. बाबुल बंसल और डिपार्टमेंट आॅफ माइक्रोबायोलाॅजी की डॉ. अंकिता सिंघल को आमंत्रित किया गया था। ब्रेस्ट कैंसर के लिए महिलाओं को घर में खुद से जांच करने के बारे में सिखाया गया और सर्वाइकल कैंसर की मोबाइल स्कैनर मशीन से आसान जांच की गई।

रेनबो हॉस्पिटल के रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. राहुल गुप्ता ने अल्ट्रासाउंड जांच की, जिस पर मरीजों को 25 प्रतिशत एवं अन्य सभी जांचों पर भी 25 प्रतिशत की छूट दी गई। इसके अलावा शिविर में आने वाले सभी मरीजों को आवश्यकता होने पर निशुल्क दवाएं दी गईं, जिसमें शूरा बायोटेक, यूनिक लाइफ, टैब्जन, एम्क्योर, एज्योर, फार्मिड, क्यूबिट हैल्थकेयर आदि कंपनियों का सहयोग रहा। शिविर को आयोजित कराने में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएचआरओ) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ नीहारिका मल्होत्रा आगरा में आईएचआरओ की अध्यक्ष चुनी गई हैं। शिविर की सभी व्यवस्थाएं केशवेंद्र सिसौदिया, अखिलेश चतुर्वेदी, आलोक जैन, आशीष खन्ना, विमल कुमार, अनीता उपाध्याय, दीप्ति, वंदना, भावना, नवीन, रवि अग्रवाल, नवनीत उपाध्याय आदि ने संभालीं।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026