बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन के माता-पिता थे, शोक की लहर
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना से जयपुर हाउस निवासी सुरेश चंद जैन (75 वर्षीय) की अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके टीक दो घंटे बाद उनकी पत्नी वीना जैन (70 वर्षीय) की घर पर मौत हो गई। वे पति की मृत्यु का सदमा नहीं सहन कर सकीं। वे आगरा विकास मंच के मेडिकल प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण जैन के माता-पिता थे। सुरेश चंद जैन मंच के कार्यकर्ता राकेश चंद जैन स्लीपवेल वाले के बड़े भाई थे। दोनों का निधन कोरोना से हुआ है। दोनों की एक साथ मृत्यु से जयपुर हाउस में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी यह समाचार सुना, अवाक रह गया। इससे पहले खंदारी में मां-बेटे की मौत हुई थी। दोनों का अंतिम संस्कार रामलाल आश्रम, सिकंदरा के निकट एक साथ किया गया।

मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन का कहना है कि यह आगरा विकास मंच परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम जिनेंद्र देव से प्रार्थना करते हैं कि दोनों पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।
मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता सदेश जैन ने शोक संदेश में कहा है कि हम दुखी परिजनों के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने आगरावासियों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें, सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
मेडिकल प्रकोष्ठ के डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. विजय कत्याल ने कहा है कि वीना जैन और सुरेश चंद जैन की मृत्यु ने हम सबको विचलित कर दिया है। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026