प्रदेश सचिव डॉ. हृदेश चौधरी के अह्वान पर दर्जनों लोग आप में शामिल
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा जनपद के सरिता धाम (बिचपुरी रोड) में ‘आप’ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रदेश सचिव डॉ हृदेश चौधरी (Dr Hridesh Chaudhary) के आह्वान पर समाजसेवी चन्द्रावती नरवार के साथ दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बढ़ती मंहगाई, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, खस्ताहाल होती शिक्षा व्यवस्था से बेहाल हैं। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने 200 यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, वर्ल्ड क्लास स्कूल व्यवस्था आम जनमानस के लिए भी आसानी से उपलब्ध कराई हैं। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोगों का रुझान पार्टी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
आप के जिलाध्यक्ष बनेसिंह पहलवान ने पार्टी की उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर प्रकाश डाला। जिला महासचिव जयकृष्ण गुप्ता, भूपेंद्र चौधरी, जगदीश राजोरिया, विष्णु पंडित, मुन्ना चौधरी, रामसेवक धाकरे, रणजीत यादव, कृष्णा यादव, योगेश सत्संगी, पवन शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026
- Test post title - March 11, 2026