संभल। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को अचानक बवाल शुरू हो गया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने आगजनी भी की। बवाल करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिए एसपी संभल, कृष्ण बिश्नोई सड़क पर उतर आए। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो उपद्रवियों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वो कह हैं, बेटा आपका भविष्य बहुत अच्छा है, नेताओं के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद मत करो।
वीडियो में दिख रहा है कि, एसपी उपद्रवियों को समझा रहे हैं। इस दौरान सड़क पर हर तरफ ईंट पत्थर पड़े हुए हैं। उसी से उठाकर भीड़ ईंट फेंकती रही। बाद में कप्तान खुद भीड़ की तरफ बढ़े। बता दें कि रविवार सुबह करीब छह बजे संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ एक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची।
इस दौरान कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। मस्जिद में सर्वे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने छुट्टी के दिन सर्वे करने पर विरोध किया। इस दौरान वहां पर स्थिति बिगड़ती गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।
पथराव के दौरान पुलिस समझाती रही, लेकिन पत्थरबाज नहीं माने। सीएम योगी ने पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीजीपी ने कहा- पत्थर बाजी करने वालों की पहचान जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026